How to Open Petrol Pump: पेट्रोल पंप खोल मोटी कमाई की सोच रहे हैं, तो आपका सपना पूरा हो सकता है. हां, इसके लिए मेहनत और पैसा दोनों के सही इस्तेमाल की जरूरत होगी. पेट्रोल पंप खोलने के लिए पेट्रोलियम कंपनी से डीलरशिप मिलना जरूरी है. इसके लिए लाइसेंस पाना सबसे पहला स्टेप होगा, जोकि सरकारी और प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियों के जरिए मिलता है. इन कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है.
कैसे मिलता है पेट्रोल पंप की डीलरशिप?
पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी जानकारी होती है. इसके अलावा कंपनियों के फील्ड ऑफिसर या फिर डिविजनल ऑफिसर से इससे जुड़ी जानकारी मिल सकती है. उदाहरण के तौर पर इंडियन ऑयल की डीलरशिप के लिए डिविजनल ऑफिसर और फील्ड ऑफिसर से भी संपर्क कर सकते हैं.
इन ऑफिसर्स की जानकारी आपको अपने एरिया के इंडियन ऑयल डीटेल आउटलेट्स पर मिल जाएगी. अगर एक ही एरिया के बहुत सारे आवेदन मिलता है तो ऐसी स्थिति में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लॉटरी सिस्टम के जरिए चुनाव किया जाता है. फिर बोली प्रक्रिया के जरिए विजेताओं के नामों का ऐलान होता है.
पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए जरूर डॉक्युमेंट्स
- आधार कार्ड
- अधिकार के स्वामित्व/पटटा अधिकार के समर्थन में लैंड डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी
- शपथ पत्र
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जमीन के दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
कितना आता है खर्च?
पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए जनरल कैटेगरी को 8000 रुपए का पेमेंट देना होगा, पिछले साल ये 4000 रुपए था. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए पेट्रोल पंप रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपए है. अगर आपके ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो उसके लिए 15 लाख से 20 लाख रुपए निवेश करने होंगे. शहरी एरिया में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 30 से 35 लाख रुपए खर्च होंगे.
पेट्रोल पंप के लिए कितनी जमीन चाहिए?
आवेदक को ध्यान रखना चाहिए कि पेंट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन होनी चाहिए. या फिर ऐसा एरिया जहां जमीन को लंबे समय तक पट्टे पर लिया जा सकता है. रिटेल आउटलेट दो प्रकार के होते हैं, जिसमें नियमित रिटेल आउटलेट और ग्रामीण रिटेल आउटलेट शामिल हैं. पेट्रोल पंप के लिए आपको 1200 से लेकर 1600 वर्ग मीटर तक जमीन की जरूरत होगी.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जरूरी शर्तें
- आवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है,
- आवेदक के पास जमीन होनी चाहिए. किराए पर भी जमीन लेकर पेट्रोल पंप खोल सकते हैं,
- किराए पर ली गई जमीन का एग्रीमेंट होना जरूरी है,
- आवेदक की आयु न्यूनतम 21 और अधिकतम 60 वर्ष होना चाहिए,
- जनरल कैटेगरी का आवेदनकर्ता 12वीं पास होना चाहिए. SC, ST, OBC कैटेगरी का आवेदक कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है.
- शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदक को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
