नई दिल्ली, जुलाई 23। पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैनकार्ड आवश्यक दस्तावेज बन चुके है, जब हम देश से बाहर की यात्रा करते है तो उस समय हमे पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। पासपोर्ट की एक वैलिडिटी होती है। एक्सपायरी डेट निकलने के बाद हमे पासपोर्ट को दोबारा रिन्यू कराना होता है। आज हम आपको बताएंगे पासपोर्ट को रिन्यू कैसे करवाते है आप आसानी से उसे रिन्यू करवा सकते है।
पासपोर्ट वैलिड कब तक रहता है
पासपोर्ट इंडिया की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक एक व्यस्क व्यक्ति को 10 वर्षो के लिए और वहीं नाबालिग बच्चे को 5 वर्षो तक के लिए पासपोर्ट जारी किया जाता है। इसके बाद यह एक्सपायर हो जाता है और उसे दोबारा रिन्यू कराना पड़ता है। बता दें कि पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए आपको अलग से फीस देना पड़ता है।
पासपोर्ट रिन्यू की प्रक्रिया
1. सबसे पहले आप पासपोर्ट इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए। उसके बाद रिइश्यू विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद क्लिक हर टू फिल द एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन विकल्प को चुने।
2. मांगी गई सभी जानकारी को भर कर सब्मिट कर दें। उसके बाद व्यू सेव्ड/सबमिट एप्लीकेशन विकल्प पर जाएं।
यहां आपको पासपोर्ट को रिइश्यू करने के लिए शुल्क जमा करना होगा।
3.उसके बाद आप पे एंड शेड्यूल अपॉइंटमेंट का विकल्प चुनें। उसके बाद ऑनलाइन पेमेंट के जरिए शुल्क जमा करें। इसके बाद पासपोर्ट ऑफिस के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें।
4. यहां अपॉइंटमेंट कन्फर्मेशन विकल्प का चयन करें और आप पासपोर्ट सेवा केन्द्र जाकर सारी जानकारी वेरीफाई करें।
पासपोर्ट का स्टेटस ट्रैक ऐसे करे
उसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगी, जिससे आप स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। उसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होगा और फिर एक हफ्ते में आपका पासपोर्ट बाय पोस्ट आपके घर तक पहुंच जाएगा। पासपोर्ट मिलने के बाद आप अपने पुराने पासपोर्ट को पासपोर्ट ऑफिस में जमा कराएं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
