Pan Card News: 25 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में PAN 2.0 प्रोजेक्ट पर मुहर लग गई, इसके बाद अब आपका पैन कार्ड बदल जाएगा और नया क्यूआरकोड वाला आएगा। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये साधारण पैन कार्ड से अलग होगा या नहीं, या फिर इसका इस्तेमाल किस लिए होगा, और कई सारे सवाल आपके मन में आ रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको इस एडवांस पैन कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हैं ताकि आपकी सारी कंफ्यूजन दूर हो जाए।

1. पैन कार्ड को अपग्रेड करने के पीछे सरकार का मुख्य कारण है। PAN Upgrade के लिए पैन 2.0 की शुरुआत होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, PAN 2.0 प्रोजेक्ट एक ई-गवर्नेंस पहल है जिसका मकसद पैन ऑथेंटिकेशन से लेकर पैन के इस्तेमाल को आसान और सुरक्षित बनाना है।
2.नया पैन कार्ड बनवाना भी बहुत आसान है। इसे आप फिजिकल और डिजिटल, दोनों तरह से बनवा सकते हैं। आयकर विभाग ने पैन कार्ड को फिजिकल तरीके से बनवाने के लिए कई PayNearby और रिटेल स्टोर को PAN सर्विस एजेंसी (PSA) बनाया है। इसमें किराना स्टोर, मोबाइल रिचार्ज आउटलेट, ट्रैवल एजेंसी आदि शामिल हैं।
3. अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि आपका पुराना पैन कार्ड खराब हो जाएगा या नहीं तो आपको बता दें कि जिन लोगों के पास पुराना पैन कार्ड है उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके आने के बाद पुराने पैन कार्ड की वैधता खत्म नहीं होगी। वह पहले की तरह ही वैलिड रहेगा।
4. हर किसी व्यक्ति के पास पैन कार्ड होना जरूरी है और अगर आपके पास पुराना पैन कार्ड है तो उनका नंबर तो वही रहेगा। लेकिन इस पैन कार्ड को आपको अपडेट कराना होगा।
5. आपने मन में अगर ये सवाल आ रहा है कि पैन कार्ड में डाटा सुरक्षित रहेगा या नहीं तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, अपग्रेडेड पैन में डाटा बिल्कुल सुरक्षित होगा। इसके लिए पैन डाटा वाल्ट सिस्टम बनाया जा रहा है।
6. बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए पैन/टैन सेवाओं के प्रौद्योगिकी-संचालित परिवर्तन को सुनिश्चित करेगा। इसके लिए सरकार ने इस परियोजना पर 1435 करोड़ खर्च करने की बात कही है।
7.पैन और आधार का लिंक पहले से अनिवार्य है। PAN 2.0 के जरिए अन्य वित्तीय डेटा को भी एकीकृत किया जाएगा, जिससे टैक्स प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
8. इसके अलावा पुराने पैन कार्ड का डेटा नए डिजिटल मानकों के साथ जोड़ा जाएगा। इससे लेनदेन और टैक्स फाइलिंग में तेजी आएगी।
9. पैन कार्ड आगे आने वाले समय में सभी प्रकार के वित्तीय लेनदेन के लिए सिंगल आईडी का काम करेगा और इससे डाटा सुरक्षा भी बढ़ेगी।
10. इस पैन कार्ड को आप मुफ्त में बनवा सकते हैं। QR कोड वाले पैन के लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications