Pan Card: अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे आसानी से डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे हासिल कर सकते हैं और इसके लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं, और कितनी फीस लगती है, ये सब आप चेक कर सकते हैं।

पैन कार्ड क्यों जरूरी है?
पैन कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जो बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग, लोन लेने, और अन्य वित्तीय लेन-देन में जरूरी होता है। इसके बिना कई सरकारी और प्राइवेट ऑफिशियल कामों का फायदा आपको मिलने में परेशानी हो सकती है।
पैन कार्ड खो जाने पर क्या करें?
अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है, तो सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराएं और एफआईआर की कॉपी प्राप्त करें। यह बाद में किसी भी दुरुपयोग से बचने के लिए जरूरी है।
वहीं, अगर आपको अपना पैन नंबर याद नहीं है, तो आयकर विभाग की "Know Your PAN" सेवा का यूज करके इसे पता कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अपना नाम, पिता का नाम, और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके अलावा आप ई-पैन एक इलेक्ट्रॉनिक पैन कार्ड है जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह फिजिकल पैन कार्ड के समान ही मान्य होता है और इसे सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार की सर्विसेस में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
आधार कार्ड की कॉपी
एफआईआर की कॉपी (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट TIN-NSDL पर जाएं।
- फिर "Reprint of PAN Card" या "Changes or Correction in existing PAN Data" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- फॉर्म भरने के बाद एक टोकन नंबर जनरेट होगा, जिसे आपके ईमेल पर भेजा जाएगा।
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, एफआईआर की कॉपी, आदि अपलोड करें।
- इसके लिए भारत में रहने वाले आवेदकों के लिए फीस ₹110 है, जिसमें 18% जीएसटी शामिल है।
- पेमेंट केबाद, आप ई-पैन को अपने ईमेल से डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
