Pan Card 2.0: पैन कार्ड 2.0 के तहत आम जनता को जल्द ही एक क्यूआर कोड वाला नया पैन कार्ड मिलेगा। इसमें टैक्सपेयर्स रजिस्ट्रेशन सर्विसेज को मॉडिफाई किया जाएगा। इसके अलावा PAN/TAN 1.0 इको-सिस्टम का अपग्रेड किया जाएगा। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने वालों को इससे काफी फायदा होगा।
इस प्रोजेक्ट को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए आप घर बैठे भी अप्लाई कर सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

ऐसे करें पैन 2.0 के लिए ऑनलाइन अप्लाई
- पैन 2.0 के लिए आवेदन प्रोसेस को यूजर के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया गया है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- इसके लिए आप इनकम टैक्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- इसके बाद अपनी सारी पर्सनल जानकारी जैसे इमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता, नाम, जन्मतिथि आदि भर दें।
- फिर फॉर्म में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में इसकी एक कॉपी भी निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
फटाफट मिल जाएगा आपका पैन कार्ड
ई-पैन कार्ड को आप अपनी ई-मेल आईडी पर मंगवा सकते हैं। अगर आप आधार कार्ड की तरह इसकी फिजिकल कॉपी मंगवाना चाहते हैं तो इसके लिए 50 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इससे आपका पुराना पैन कार्ड कहीं खराब तो नहीं हो जाएगा तो ऐसा नहीं है। PAN 2.O के आने से आपका पुराना पैन कार्ड भी वैलिड रहेगा और आप अपने पुराने पैन कार्ड को पहले की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
सीबीडीटी के अनुसार, पैन कार्ड पर क्यूआर कोड की सुविधा कोई नई बात नहीं है और यह साल 2017-18 से ही पैन कार्ड पर मौजूद है, लेकिन पैन 2.0 प्रोजेक्ट में क्यूआर कोड डाइनैमिक सर्विस को देगा। जिससे पैन डेटाबेस में मौजूद नया डेटा भी देखा जा सकेगा। इनमें फोटो, हस्ताक्षर, नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि की जानकारी शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications