PAN Aadhaar Link Online 2024: अगर आपने अभी तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया है तो जुर्माना देने के लिए तैयार हो जाइए।
जी हां, आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को जरूरी जानकारी दी है। अगर 31 मई तक टैक्सपेयर्स अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करेंगे तो आपको अधिक टैक्स भरना पड़ सकता है।

अगर आपने भी अभी तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया है तो फटाफट इन स्टेप्स को फॉलो कर लें।
अगर नहीं किया 31 मई तक पैन को आधार से लिंक
आयकर नियमों के मुताबिक, अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है, तो उस पर कटने वाला टैक्स डिडक्शन एट सोर्स यानी टीडीएस दोगुना हो जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले महीने, आयकर विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि अगर कोई व्यक्ति 31 मई तक अपना पैन आधार से लिंक कर लेता है, तो कम कटे हुए टीडीएस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कदम के पीछे का उद्देश्य देश में टैक्स चोरी और पैन कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी को कम करना भी है।
ऐसे करें पैन और आधार को लिंक
- पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
- अगर आपने रजिस्टर नहीं किया है तो पैन नंबर को यूजर आईडी के तौर पर डालकर खुद को रजिस्टर करें। अगर रजिस्टर कर चुके हैं तो आपको लॉग-इन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद 'Quick Links' के सेक्शन में 'Link Aadhaar' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर पैन और आधार नंबर यहां भरें और Validate विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर आधार कार्ड पर दर्ज अपना नाम और मोबाइल नंबर डालें और Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को दर्ज करें और फिर 'Validate' बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके पास एक मैसेज आएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन आधार कार्ड से लिंक हो गया है। आप अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए UTIITSL पर भी किया जा सकता है।
इसके अलावा यदि आपको पैन को आधार से लिंक करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप आयकर विभाग की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
SMS से भी करें पैन और आधार को लिंक
आप बेहद आसानी से पैन और आधार को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर UIDPAN टाईप करके एसएमएस भेजना होगा।
इन तरीकों से आप आसानी से पैन और आधार को लिंक कर पाएंगे और आपको अधिक अधिक टैक्स भी भरना नहीं पड़ेगा।
More From GoodReturns

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications