Aadhaar PAN Linking Deadline; How to Link PAN card Aadhaar online: आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। चाहे किसी प्रकार का सरकारी लाभ लेना हो या फिर अन्य प्रकार के वित्त या अलग-अलग कामों में एक प्रमाण के तौर पर इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से जोड़ने के लिए अब एक डेडलाइन तय कर दी है। इससे पहले कई मौकों पर इन डेडलाइन को बढ़ाई जा चुकी है।

हालांकि, अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2025 तक तमाम पैन कार्ड धारक को अपना PAN आधार कार्ड के साथ लिंक कराना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो आपका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से डिएक्टीवेट हो जाएगा।
अगर ऐसा होता है तो 1 जनवरी 2026 से ऐसे लोग पैन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, जिन्होंने उसे आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। ऐसे में यदि आपको नहीं पता कि आपका पैन कार्ड आपके आधार नंबर से लिंक है या नहीं, तो घबराने की जरूरत नहीं। आज हम आपको यहां पर पूरी डिटेल जानकारी दे रहे हैं कि कैसे पता करें आपका आधार पैन से लिंक है या नहीं और नहीं है तो कैसे लिंक करें। तो चलिए जानते हैं कि आधार और पैन कार्ड को कैसे ऑनलाइन लिंक किया कर सकते हैं
आधार-पैन लिंक है या नहीं, कैसे पता करें? (How To Check Aadhaar PAN Link Status)
Step 1 : अपने मोबाइल या लैपटॉप पर इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट को ओपन करें।
Step 2 : आप चाहें तो सीधे इस लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर भी क्लिक कर सकते हैं।
Step 3 : इनकम टैक्स का होमपेज खुलेगा, जिसमें बाईं ओर नीचे की तरफ लिंक आधार स्टेटस (Link Aadhaar status) का विकल्प आएगा। उस पर क्लिक करें।
Step 4 : क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जिसमें PAN और आधार नंबर दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा।
Step 5 : PAN और आधार नंबर डालने के बाद आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
SMS के ज़रिए भी पता कर सकते हैं आधार-पैन लिंक स्टेटस
आप एसएमएस के जरिए भी पता कर सकते हैं कि आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हैं या नहीं। इसके लिए...
Step 1 : UIDPAN इस फार्मेट में मैसेज लिखें।
Step 2 : मैसेज को 567678 या 56161 पर भेजें।
कुछ देर में आपको रिप्लाई मिल जाएगा कि आपका पैन और आधार लिंक है या नहीं।
PAN - आधार कार्ड लिंक करने का ऑनलाइन तरीका (How To Link PAN With Aadhaar Card)
Step 1 : अपने मोबाइल या लैपटॉप पर इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट को ओपन करें
Step 2 : आप चाहें तो सीधे इस लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर भी क्लिक कर सकते हैं।
Step 3 : इनकम टैक्स का होमपेज खुलेगा, जिसमें बाईं ओर नीचे की तरफ Link Aadhaar का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
Step 4 : क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जिसमें पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करने का ऑप्शन आएगा।
Step 5 : PAN और आधार नंबर डालने के बाद आपको 1,000 रुपये का पेमेंट करना होगा।
Step 6 : इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी और जल्द प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications