नई दिल्ली, मार्च 24। बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया निवेशकों को कमाई का मौका दे रही है। यह मौका सेबी के एक नियम के तहत आया है। ऐसे में कोई भी निवेश कर फायदा कमा सकता है। हालांकि यह मौका कुछ ही सीमित दिनों के लिए है। ऐसे में अगर फायदा उठना है, तो अंतिम तारीख के पहले ही निवेश करना होगा।
आइये जानते हैं कि यह कमाई का मौका क्या है।
रुचि सोया लाई है एफपीओ
बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया का फालोआन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) निवेश के लिए खुल गया है। सबसे खास बात यह है कि इस एफपीओ के तहत कंपनी बाजार रेट से कम पर शेयर जारी कर रही है। ऐसे में इस एफपीओ में निवेश कर फायदा कमाया जा सकता है। कंपनी का यह एफपीओ करीब 4,300 करोड़ रुपये का है।
आइये जानते हैं रुचि सोया एफपीओ का डिटेल
रुचि सोया का एफपीओ निवेश के लिए खुल चुका है। इस एफपीओ में 28 मार्च 2022 तक निवेश किया जा सकता है। अगर आपके पास डीमैट खाता है, तो आप इस एफपीओ में निवेश कर कम पैसे में शेयर पा सकते हैं।
रुचि सोया एफपीओ में जानिए किस रेट मिलेंगे शेयर
रुचि सोया एफपीओ के तहत यह शेयर 615 रुपये से लेकर 650 रुपये के प्राइस बैंड पर दिए जा रहे हैं। यानी अगर सबसे ऊपर के दाम पर रुचि सोया एफपीओ में निवेश किया जाए तो भी अच्छी कमाई का मौका है। वहीं अगर देखा जाए तो रुचि सोया का शेयर का रेट इस वक्त करीब 880 रुपये के आसपास चल रहा है। इस प्रकार से देखा जा सकता है कि अच्छी कमाई का मौका कंपनी दे रही है।
जानिए कितने न्यूनतम शेयर के लिए आवेदन करना होगा
रुचि सोया के एफपीओ में लोगों को कम से कम 21 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ऐसे में अगर आप प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर बोली लगाते हैं, तो आपको न्यूनतम 13,650 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं अगर आप इससे ज्यादा शेयर के लिए बोली लगाना चाहते हैं, तो आपको 21 के गुणांक में ही निवेश करना होगा।
जानिए रुचि सोया क्यों लाई है एफपीओ
सेबी के एक नियम के तहत कंपनी को यह एफपीओ लाना पड़ा है। सेबी का नियम है कि अगर कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध है तो उसमें प्रमोटरों की हिस्सेदारी 75 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं इस वक्त रुचि सोया में प्रमोटर की हिस्सेदारी करीब 98 फीसदी है। प्रमोटर की हिस्सेदारी घटाने के लिए कंपनी को यह एफपीओ लाना पड़ा है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

म्यूचुअल फंड सेटलमेंट पर सेबी का नया प्रस्ताव: क्या आपकी SIP और NAV पर होगा असर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
