अगर आप भी अपना सेविंग्स बैंक अकाउंट खोलना चाह रहे लेकिन बैंक बांच नहीं जा सकते तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब लगभग सभी बैंक घर बैठे ही ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोलने की सुविधा देते हैं।
नई दिल्ली, मार्च 23। अगर आप भी अपना सेविंग्स बैंक अकाउंट खोलना चाह रहे लेकिन बैंक बांच नहीं जा सकते तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब लगभग सभी बैंक घर बैठे ही ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोलने की सुविधा देते हैं। आज हम आपको इसी बारे में जरूरी जानकारी दे रहे। यह भी बताएंगे कि कौन सा बैंक सेविंग्स अकाउंट पर कितना ब्याज दे रहे हैं, किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी और आपको किन बातों के बारे में जानना चाहिए।
आधार नंबर और पैन नंबर होना जरूरी
eKYC के जरिए बैंक अकाउंट खोलने के लिए आपके पास आधार नंबर और पैन नंबर होना चाहिए। कई सरकारी और प्राइवेट बैंक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केवाईसी डॉक्युमेंट्स वेरिफाई कर अकाउंट खोलने की सुविधा देते हैं। इस प्रकार ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोलने में समय और खर्च की बचत होती है।

कौन बैंक कितना दे रहा ब्याज
- आइए जानते हैं कि किस बैंक के सेविंग खाते पर कितना ब्याज मिल रहा है। सबसे पहले बता दें कि एचडीएफसी बैंक सेविंग अकाउंट में 3.50 परसेंट ब्याज मिल रहा है।
- एक्सिस बैंक सेविंग अकाउंट में 3.50 परसेंट तक का ब्याज दिया जा रहा है।
- कोटक महिंद्रा बैंक सेविंग खाते पर 3.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
- यस बैंक सेविंग खाते पर 5.25 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है।
- बंधन बैंक सेविंग खाते पर 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
- इसके बाद लक्ष्मी विलास बैंक सेविंग खाते का स्थान है जिसमें 3.25-3.75 परसेंट ब्याज मिल रहा है।
- इंडसइंड सेविंग अकाउंट पर 5 परसेंट तक ब्याज दिया जा रहा है।
- आरबीएल बैंक सेविंग खाते पर अभी 4.25 से 6 परसेंट तक ब्याज मिल रहा है।
विभिन्न बैंकों में ऑनलाइन सेविंग अकाउंट का प्रोसेस अलग-अलग
- सेविंग्स अकाउंट खोलने से पहले बैंकों द्वारा इसपर मिलने वाले ब्याज के बारे में जान लीजिए।
- सेविंग्स अकाउंट खोलने से पहले एक बार बैंक की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस को शुरू कीजिए।
- इस प्रोसेस में एप्लीकेशन फॉर्म में आपको सभी जरूरी जानकारी देनी होगी।
- एप्लीकेशन से पहले आपको आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि डॉक्युमेंट्स को पहले से ही तैयार रखना चाहिए।
- एक बार जब आप ये डॉक्युमंट्स ऑनलाइन माध्यम से सबमिट कर देंगे, तब इसका वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू होगा।
- अगर आपके द्वारा दिया गया डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस में ठीक पाया जाता है तो इसे अप्रुव कर दिया जाएगा। 3 से 5 दिनों के अंदर आपका सेविंग्स बैंक अकाउंट एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन सेविंग्स बैंक अकाउंट खोलना सुरक्षित
ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोलना सुरक्षित है। इस सुविधा को ऑफर करने वाले सभी बैंक और केंद्र सरकार इस प्रोसेस को बेहतद सुरक्षित और सिक्योर बनाती है। बेस्ट ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जरूरत क्या है। इसमें मिनीमम बैलेंस और ब्याज दर जैसी बातें हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ही अप्लाई करें।
ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोलने के कई फायदें
एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी समेत लगभग हर बैंक मोबाइल बैंकिंग की सर्विस देते हैं। मोबाइल ऐप के जरिये या फिर बैंक की वेबसाइट पर लॉगिन कर के आप ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट के जरिये 24/7 डिजिटल बैंकिंग कर सकते हैं। वहीं आईएमपीएस/आरटीजीएस/एनईएफटी या यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं। इसमें थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के जरिए मनी ट्रांसफर की भी सुविधा मिलती है। ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट में आप ट्रांजेक्शन हिस्ट्री, बैंक स्टेटमेंट्स, बैंलेंस के अलावा दूसरे डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं। बहुत सारे बैंक, कस्टमर्स को एटीएम और डेबिट कार्ड भी देते हैं जिससे वो एटीएम से पैसे निकाल सकें।
ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट पर मिलते है ये बेनिफिट्स
बहुत से बैंक की ओर से ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट पर कई तरह के बेनिफिट्स दिए जाते हैं। जैसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स, कैब की बुकिंग, फूड ऐप, होटल बुकिंग वगैरह पर कैशबैक और रिवार्ड दिए जाते हैं। कुछ ऐप्स रिवार्ड भी देते हैं, जिसे शॉपिंग के दौरान इनकैश किया जा सकता है। जबकि कुछ बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट, स्वीप एफडी फैसिलिटी और लॉकर की सुविधा भी देते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
