रेगुलर जॉब से तंग आ गए है और कुछ नया ट्राई करने का विचार कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको एक एैसा तरीका बताएंगे जिससे कि आपको कुछ एक्स्ट्रा इनकम करने का मौका मिलेगा।
नई दिल्ली: रेगुलर जॉब से तंग आ गए है और कुछ नया ट्राई करने का विचार कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको एक एैसा तरीका बताएंगे जिससे कि आपको कुछ एक्स्ट्रा इनकम करने का मौका मिलेगा। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने की सुविधा दे रहा है। इस अकाउंट के जरिए आप पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही इस खाते में आपको 1350 रुपये की बचत भी होगी। RBI ने SBI पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना, जानें पूरी वजह

होगा 1350 रुपये का फायदा
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए आप शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं। स्टॉक ट्रे़डिंग के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट होना चाहिए। इन दोनों खातों पर शुल्क भी देय होता है लेकिन अगर एसबीआई योनो के जरिए इन खातों को खोल रहे हैं तो आपके 1350 रुपये बचेंगे।
इक्विटी में निवेश बेहतर विकल्प
अगर आप शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से नहीं घबराते हैं और अपनी पूंजी पर बेहतर रिटर्न निवेश करना चाहते हैं तो इक्विटी में निवेश बेहतर विकल्प हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं जिसके बिना आप ट्रेडिंग नहीं कर सकते हैं और शेयर्स को होल्ड नहीं कर सकते हैं। बता दें कि बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसबीआई योनो के जरिए इन दोनों खातों को खोलने पर 1350 रुपये की बचत होगी। इसमें 850 रुपये खाता खोलने का शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा सालाना डीपी एएमसी (एकाउंट मेंटेनेंस चार्ज) के तहत 500 रुपये का चार्ज पहले साल नहीं चुकाना होगा।
ऐसे खोलें डीमैट और ट्रेडिंग खाता
- योनो की वेबसाइट पर लॉग इन करें, उसमें मेनू पर क्लिक करें।
- फाइनेंशियल प्रोडक्ट के तहत इंवेस्टमेंट में सिक्योरिटी पर क्लिक करें।
- लिंक / एक नया डीमैट और ट्रेडिंग खाता खोलें पर क्लिक करें।
- ओपेन डीमैट और ट्रेडिंग खाता पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना डीमैट और ट्रेडिंग खाता खोल सकते हैं।
योनो एप के जरिए अकाउंट खुलवाने का पूरा प्रोसेस
- एसबीआई ग्राहक को सबसे पहले अपने फोन में योनो ऐप डाउनलोड करना होगा।
- योनो ऐप में लॉगइन करें।
- इसके बाद आपको इन्वेस्टमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको ओपन डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
- प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद आपको सब्मिट पर क्लिक करना होगा।
क्या होता है डीमैट और ट्रेडिंग खाता
आपने जिन शेयरों या सिक्योरिटीज (बांड्स, ईटीएफ, म्यूचुअल फंड यूनिट्स इत्यादि) में निवेश किया है, उन्हें डिजिटल मोड में डीमैट खाते में रखा जाता है। इसके विपरीत ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए ही डीमैट खाते में रखे सिक्योरिटीज की बिक्री की जा सकती है। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही स्टॉक एक्सचेंज पर आप शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए पोजिशंस ले सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म अकाउंट ओपनिंग्स के लिए शुल्क लेती हैं।
योनो से खरीदारी पर मिलेगा 15% का डिस्काउंट
एसबीआई ने उपभोक्ताओं को समर सीजन की शॉपिंग के लिए भी एक खास पेशकश की है। योनो एसबीआई के जरिये टाटा क्लिक पर खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं को फ्लैट 15 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। योनो एप के जरिये टाटा क्लिक पर खरीदारी करने के लिए न्यूनतम 1000 रुपये की खरीदारी करनी होगी। इस पर अधिकतम 250 रुपये का डिस्काउंट उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके लिए एसबीआई उपभोक्ताओं को CLIQSBI कोड का इस्तेमाल करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications