सरकार द्वारा लॉकडाउन में मिली कुछ राहत के बाद अब ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। लॉकडाउन 3 में भारत सरकार ने गैर-जरूरी चीजों की ऑनलाइन सेल करने की छूट दी है।
नई दिल्ली: सरकार द्वारा लॉकडाउन में मिली कुछ राहत के बाद अब ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। लॉकडाउन 3 में भारत सरकार ने गैर-जरूरी चीजों की ऑनलाइन सेल करने की छूट दी है। चीनी कंपनी अपने स्मार्टफोन्स पर 2,599 रुपये तक कैशबैक और टेलिकॉम ऑफर्स दे रही है। जिन स्मार्टफोन्स पर ऑफर मिल रहे हैं उनमें ओप्पो ए5 2020, ओप्पो एफ15 और ओप्पो रेनो 3 प्रो शामिल हैं। वहीं कुछ फोन्स में 1 साल तक की एक्सटेंडेड वॉरंटी दी जा रही है।
कंपनी दे रही एक्सटेंडेड वारंटी और बेनिफिट
इसके अलावा कंपनी ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कॉन्टैक्टलेस सर्विस की भी शुरुआत की है। ग्राहक वॉट्सऐप या एसएमएस के जरिए कस्टमर सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं Oppo A5 2020 और Oppo A31 की। ओप्पो के इन स्मार्टफोन्स पर एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। इसके अलावा जियो के 7050 रुपये तक के बेनिफिट भी लिस्टेड हैं। ओप्पो ए5 2020 के 3 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 12,490 रुपये जबकि 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये है। ओप्पो ए31 पर भी यही फायदे लिए जा सकते हैं और इसके 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 12,490 रुपये जबकि 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये है।
इन बैंक के कार्ड से खरीदारी पर मिलेगा 5% कैशबैक
वहीं Oppo A9 2020, Oppo Reno 2F, Oppo Reno 3 Pro, Oppo F15 और Oppo Reno 2Z पर भी कंपनी 180 दिनों तक वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा ये फोन्स खरीदने पर 249 रुपये वाले एयरटेल डबल डेटा ऑफर और 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का फायदा भी मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा या फेडरल बैंक कार्ड के साथ फोन खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। जबकि इसके साथ ही Bajaj Finserv, होम क्रेडिट, आईसीआईआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीएफबी सर्विस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से ईएमआई ऑप्शन्स भी दिए जाएंगे। वहीं कंपनी ने जानकारी दी है कि ये सारे ऑफर्स केवल 31 मई तक ही वैलिड हैं।
वॉट्सऐप या एसएमएस के जरिए ग्राहक भेज सकते सर्विस रिक्वेस्ट
ओप्पो ए9 2020 4जीबी रैम वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है वहीं 8 जीबी रैम वेरियट 18,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। वही ओप्पो एफ15 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम वेरियंट को 21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ओप्पो रेनो 2एफ की कीमत 23,490 रुपये जबकि ओप्पो रेनो 2ज़ेड 27,490 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत 31,990 रुपये है। कंपनी की साइट पर जानकर सभी ऑफर देखे जा सकते हैं। बात करें कंपनी की नई कॉन्टैक्टलेस सर्विस की तो अब ओप्पो ग्राहक वॉट्सऐप या एसएमएस के जरिए सर्विस रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके लिए वॉट्सऐप चैट नंबर +91 9871502777 है जबकि एसएमएस +91 9540495404 पर भेजना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications