भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट बना हुआ है। ऐसे में फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर केवल जरूरी सामानों की बिक्री हो रही है।
नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट बना हुआ है। ऐसे में फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर केवल जरूरी सामानों की बिक्री हो रही है। लॉकडाउन के चलते अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी केवल जरूरी सामानों की बिक्री हो रही है। अभी तक स्मार्टफोन्स की बुकिंग और डिलीवरी भी बंद है।

लेकिन इन सब के बीच आपको बता दें कि साइट पर स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 अब भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। प्री-बुकिंग को अमेजन के लिए जरिए शुरू किया गया है और 11 मई से इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
मिलेगा आपको 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा
ग्राहकों को OnePlus 8 Pro या OnePlus 8 की प्री-बुकिंग करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस समय देशभर में लॉकडाउन है जिसकी वजह से स्मार्टफोन समेत दूसरे गैर-जरूरी सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लग गया है। हालांकि, OnePlus की प्रतिद्वंद्वी कंपनियां Xiaomi और सैमसंग रेवेन्यू के लिए मौजूदा मॉडल पर प्री-ऑर्डर ले रही हैं। अमेजन पर OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 प्री-बुकिंग के लिए 1,000 रुपये के कैशबैक के साथ उपलब्ध हैं। आपको लेटेस्ट वनपल्स फोन की प्री-बुकिंग के लिए अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर जाकर 1,000 रुपये का OnePlus Amazon.in ई-गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा। गिफ्ट कार्ड आपको ई-मेल के जरिए भेजा जाएगा।
प्री-बुकिंग केवल अमेजन पर ही उपलब्ध
जानकारी दें कि गिफ्ट कार्ड मिलने के बाद आपको इसका इस्तेमाल इन फोन्स को खरीदने के लिए 11 मई से 30 जून के बीच करना होगा। इससे आपको खरीदारी के 30 दिनों के भीतर अमेजन पे बैलेंस के तौर पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। अमेजन के अलावा वनप्लस 8 सीरीज को वनप्लस सीरीज को खरीदारी के लिए वनप्लस वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल चैनल के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, प्री-बुकिंग को केवल अमेजन तक कह सीमित रखा गया है। वनप्लस 8 फोन के बेस वेरिएंट को अमेजन के अलावा किसी दूसरे माध्यम से नहीं बेचा जाएगा।
जानिए भारत में OnePlus स्मार्टफोन कीमत
- भारतीय बाजार में OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है, जबकि इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
- OnePlus 8 की कीमत 41,999 इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है, जबकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है।
- इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- OnePlus 8 Pro में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, तो वहीं OnePlus 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OnePlus 8 Pro कंपनी का पहला IP68 रेटिंग वाला स्मार्टफोन है जो इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनाता है।
पहले करें खरीदारी बाद में करें पेमेंट
बीते कल कोरोनावारयस महामारी के बीच अमेजन पे ने भारत में अमेजन पे लेटर सर्विस की शुरुआत की। लॉकडाउन के बीच अमेजन पे ने ग्राहकों कि सुविधा के लिए पे लेटर सर्विस लॉन्च किया है। यह Amazon.in पर खरीदारी करने वाले पात्र ग्राहकों को वर्चुअल लाइन ऑफ क्रेडिट प्रदान करेगी। ग्राहक खरीद का बिल खरीदारी करने के बाद अगले माह में या फिर ईएमआई में चुका सकते हैं। बता दें कि अमेजप द्वारा जारी बयान के मुताबिक, एक सरल डिजिटल साइन-अप प्रॉसेस से गुजरने के बाद ग्राहक इंस्टैंट क्रेटिट पा सकेंगे, जिसका इस्तेमाल वे रोजमर्रा की जरूरी चीजों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों तक किसी भी प्रॉडक्ट को खरीदने के लिए कर सकते हैं। अमेजन पे लेटर सर्विस का इस्तेमाल Amazon.in पर यूटिलिटी बिलों के भुगतान के लिए भी किया जा सकता है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अमेजन पे लेटर सर्विस फिलहाल कुछ ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी। अब अमेजन पे ने इस सेवा का विस्तार हजारों योग्य ग्राहकों के लिए कर दिया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
