अगर आपका बजट कम है तो आप बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स वाला वनप्लस का ये स्मार्टफोन खरीद सकते है। वनप्लस के सस्ते फोन की प्री बुकिंग आज से शुरु हो गई है।
नई दिल्ली: अगर आपका बजट कम है तो आप बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स वाला वनप्लस का ये स्मार्टफोन खरीद सकते है। वनप्लस के सस्ते फोन की प्री बुकिंग आज से शुरु हो गई है। वनप्लस ने आखिरकार अपने नए किफायती स्मार्टफोन के नाम का खुलासा कर दिया है। कंपनी का नया फोन प्रीमियम फ्लैगशिप का नहीं बल्कि कम कीमत में लॉन्च किया गया है।

कंपनी के चीफ पीट लाउ ने ट्वीटर पर नए फोन के नाम की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि नए वनप्लस नॉर्ड के साथ कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस सेगमेंट में प्रॉडक्ट लॉन्च की शुरुआत कर रही है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक फोन की कीमत 25 हज़ार रुपये से कम रखी जाएगी। बता दें कि कंपनी ने अपने शुरुआती स्मार्टफोन्स के लिए यही कीमत चुना था।
दोपहर 2 बजे अमेज़न पर शुरू होगी प्री-बुकिंग
इस फोन को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जाएगा। दरअसल वनप्लस एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है, जिसकी टैगलाइन ‘New Beginnings' रखी गई है। इस इवेंट में कंपनी का वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। इवेंट से पहले वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में शामिल होने वाले नए प्रॉडक्ट के नाम का ऐलान भी किया है। इसके साथ ही इवेंट से पहले वनप्लस ने आने वाले फोन के प्री-ऑर्डर डीटेल्स भी शेयर कर दी है। फोन की प्री-बुकिंग 1 जुलाई यानी आज से शुरू हो रही है। वनप्लस नॉर्ड प्री-ऑर्डर के लिए लिमिटेड संख्या में उपलब्ध होगा। कंपनी दोपहर 2 बजे अमेज़न इंडिया और OnePlus.in पर इस स्मार्टफोन की 100 यूनिट प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराएगी।
वनप्लस के ऐसे हो सकते हैं फीचर्स
- वनप्लस नॉर्ड में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
- जिसका रेज़ोलूशन 2400×1080 है।
- फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।
- ये फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टॉप पर ऑक्सीजन OS के साथ आएगा। पहले की रिपोर्ट्स से ये भी पता चला है कि फोन में मीडियाटेक Dimensity 1000 5G प्रोसेसर हो सकता है, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक नया फोन क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर पर काम करेगा।
- इसके अलावा हाल ही में एंड्रॉयड सेंट्रल से मिली लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
- इसमें एक 32 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का होगा।
- इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि इस फोन में सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
- मेमोरी के तौर पर OnePlus Nord/ Z को 8GB रैम और 128GB/256GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
- हालांकि ये भी पता चला है कि फोन को 12 GB रैम वेरिएंट के साथ भी पेश किया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है।
रेडमी 9A से होगी टक्कर
रेडमी 9A में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरे मिल सकते हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ कैमरा होगा जबकि सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन को 15,000 रुपये के आस-पास के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
