इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। 5 Best इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स ये भी पढ़ें

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भारतीय ग्राहकों के लिए भले ही एक नया कॉन्सेप्ट हो, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनियां ईवी को पॉपुलर बनाने की कोशिश कर रही हैं। लोगों के में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुचि भी देखी जा रही है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग पर आप दूसरा इलेक्ट्रिक व्हीक्ल खरीद सकते है।
विनर को मिलेगा ओकिनावा R30
इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मैन्युैक्चरर ओकिनावा ऑटोटेक ने फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक खास ऑफर निकाला है। इसके तहत ओकिनावा का इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने वाले ग्राहक को लकी ड्रॉ का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। लकी ड्रॉ से 10 विनर चुने जाएंगे और उन सभी को ओकिनावा R30 लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि ओकिनावा की इस पेशकश का फायदा 15 नवंबर 2020 तक लिया जा सकता है। विनर्स के नाम 30 नवंबर को घोषित होंगे।
ऑनलाइन/ऑफलाइन करें बुकिंग
इसके अलावा ओकिनावा हर बुकिंग पर ग्राहकों को निश्चित इनाम भी दे रही है। इनमें 6000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर शामिल हैं। कंपनी का यह ऑफर ओकिनावा स्कूटर को ऑनलाइन या डीलरशिप से ऑफलाइन बुक करने वाले सभी ग्राहकों के लिए लागू है। अगर ग्राहक स्कूटर को डिजिटली बुक करता है तो उसे अपने ओकिनावा स्कूटर को कस्टमाइज कराने का भी मौका मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि कस्टमाइजेशन फैक्ट्री में किया जाएगा।
ओकिनावा इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की करती है बिक्री
ओकिनावा ऑटोटेक के एमडी जीतेन्दर शर्मा का कहना है कि महामारी की वजह से कई इंडस्ट्रीज को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसमें ऑटो सेक्टर भी शामिल रहा। लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद ग्राहकों ने ओकिनावा प्रॉडक्ट खरीदने में रुचि दिखाई। चूंकि सोशल डिस्टेंसिंग नया नॉर्म बन गया है, ग्राहक इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर ज्यादा जागरुक हो गए हैं। ग्राहकों का आईसीई से ईवी पर शिफ्ट देखा जाना एक बड़ी जीत है। इस फेस्टिव सीजन में ओकिनावा को बिक्री में 40 फीसदी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इस वक्त ओकिनावा भारत में लीथियम आयन हाई स्पीड कैटेगरी में I-Praise+, PraisePro, Ridge+ और लीथियम आयन स्लो स्पीड कैटेगरी में Lite, R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
