नई दिल्ली, जुलाई 22। अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को भारत में संपत्ति खरीदने के लिए भारतीय कानूनों से परिचित होना जरुरी है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) देश के बाहर रहने वाले भारतीय नागरिक को भारतीय अचल संपत्ति में निवेश करने की अनुमति देता है। हालाँकि, इसके लिए कुछ नियम कानून हैं। अगर किसी एनआरआई को कोई संपत्ती उपहार मे मिली है या फिर विरासत में मिली है, तो एनआरआई को ऐसी संपत्तियों का कानूनी मालिक होने के लिए सरकार और आरबीआई की मंजूरी की आवश्यकता होगी।
ट्रांसफर की है अनुमती
अनिवासी भारतीय किसी भी अचल संपत्ति को भारत में रहने वाले व्यक्ति को हस्तांतरित कर सकते हैं। वे कृषि भूमि, वृक्षारोपण संपत्ति, या फार्महाउस के अलावा अचल किसी भी संपत्ति को किसी भारतीय नागरिक या भारत के बाहर निवासी पीआईओ को हस्तांतरित कर सकते हैं।
आरबीआई नियम
एनआरआई भारत में अचल संपत्ति खरीदने के लिए आसानी से भुगतान कर सकते है।
एनआरआई संपत्ती के लिए भुगतान विदेश से भी कर सकते है, अगर एनआरआई ने संपत्ती बेचा है तो वह अपने एनआरई / एफसीएनआर (बी) / एनआरओ खाते में डेबिट करा सकता है।
इस तरह के भुगतान ट्रैवलर चेक, विदेशी मुद्रा नोट या अन्य तरीकों से नहीं किए जा सकते हैं
भारतीय मुद्रा में ही सौदा होगा
एक एनआरआई जिसने सामान्य अनुमति के तहत आवासीय/वाणिज्यिक संपत्ति खरीदी है, उसे रिजर्व बैंक के पास कोई दस्तावेज दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है।
टैक्स इंप्लिकेशन
संपत्ति खरीदने के लिए टैक्स इंप्लिकेशन हैं। इनकम टैक्स के नियम के अनुसार अगर कोई एनआरआई भारत में संपत्ती खरीदता है तो उसे टीडीएस कटवाना होगा। यदि कोई एनआरआई भारत में किसी निवासी से अचल संपत्ति खरीदता है, तो उसे 1% टीडीएस कटवाना होगा। यदि एनआरआई किसी अनिवासी से संपत्ति खरीदता है तो उसे 20% टीडीएस कटवाना होगा।
अनिवासी भारतीयों के लिए नियम
एनआरआई भारत में कृषि भूमि, फार्महाउस या वृक्षारोपण संपत्ति नहीं खरीद सकते हैं
यदि एनआरआई अनिवासी से संपत्ति खरीदता है, और एलटीसीजी लागू होता है, तो 20% टीडीएस कटेगा
एक निवासी से खरीदारी करने पर, एक एनआरआई को 1% टीडीएस काटना होगा यदि बिक्री मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक है
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
