UPI Credit Line Service: आज के समय में हर व्यक्ति यूपीआई से ऑनलाइन पेमेंट करता है। जल्द ही इसमें ऐसा फिचर आने वाला है जिससे आपके पैसे की परेशानी खत्म हो जाएगी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) जल्द ही यूपीआई क्रेडिट लाइन की सुविधा लेकर आने वाले हैं। नई सुविधा शुरू होने के बाद आपका यूपीआई अकाउंट क्रेडिट लाइन की सुविधा देगा और अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं होंगे तो भी आप आराम से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे।

इन बैंकों का मिल चुका है NPCI को साथ
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को UPI के जरिए क्रेडिट लाइन देने की अनुमति दे दी है। Axis, HDFC, ICICI, इंडियन बैंक और PNB समेत कई बैंक पहले से ही इस सर्विस को ऑफर कर रहे हैं। अपनी शुरुआत के आठ सालों में यूपीआई डेबिट कार्ड को पीछे छोड़ते हुए अकाउंट-टू-मर्चेंट भुगतान के लिए यह तरीका पहली चॉइस बन गया है। यूपीआई पर नया क्रेडिट फीचर ग्राहकों को अपने अकाउंट से तुरंत पेमेंट के बिना खरीदारी करने की अनुमति देता है।
इतना देना होगा आपको ब्याज
इस सुविधा का फायदा सिर्फ कस्टमर को ही नहीं बल्कि दुकानदारों को भी मिलेगा। अभी क्रेडिट कार्ड से 2 हजार से ऊपर का पेमेंट करने पर दुकानदारों को करीब 2 फीसदी का चार्ज देना पड़ता है। इस यूपीआई में क्रेडिट लाइन फीचर की मदद से इस तरह का चार्ज नहीं चुकाना होगा।
क्रेडिट लाइन पर आपको तब तक कोई ब्याज नहीं देना होगा, जब तक कि आपने फंड का इस्तेमाल नहीं किया और आप जितने फंड का इस्तेमाल करेंगे, सिर्फ उतनी राशि पर ही ब्याज चुकाना होगी। यह एक तरह से ओवरड्राफ्ट सुविधा की तरह काम करेगा। यह सर्विस बैंक के द्वारा ग्राहकों को दी जाती है। इसके द्वारा आप अपने बैंक अकाउंट से तब भी पैसे निकाल जब उसमें पैसे ना हों।
इस सर्विस से लोगों को मिलेगी सुविधा
इस नई सर्विस का उद्देश्य ग्राहकों की सुविधा को बढ़ाना है, ताकि वे भुगतान को स्थगित कर सकें, जबकि दुकानदार संबंधित चार्ज का प्रबंधन करेंगे। इस सेवा का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
ट्रेडिशनल क्रेडिट कार्ड की तुलना में कम मर्चेंट फीस के कारण यूपीआई पर क्रेडिट को और अधिक अपनाने की उम्मीद है। यह उपभोक्ताओं के ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान के तरीके को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।
इसके अलावा, Rupay कार्डधारक अब अपने कार्ड को डीमटेरियलाइज़ कर सकते हैं और UPI क्यूआर कोड को स्कैन करके क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। आरबीआई की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (ई-रुपी) को भी यूपीआई के साथ इंटरऑपरेबल बनाया गया है। जो लोग अपने वॉलेट में ई-रुपी रखते हैं, वे यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके बिना किसी परेशानी के भुगतान कर सकते हैं।
एटी कियर्नी और अमेज़न पे की रिपोर्ट के अनुसार, 53% लोग ऑनलाइन खरीदारी के लिए यूपीआई का यूज करते हैं। डिजिटल वॉलेट और कार्ड (क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड) को 30% लोग पसंद करते हैं। वहीं, ऑफलाइन खरीदारी के लिए, नकद अभी भी अधिक इस्तेमाल होता है। हालांकि, 25% उपभोक्ता यूपीआई को प्राथमिकता देते हैं और 20% डिजिटल वॉलेट और कार्ड चुनते हैं।
ऐसे कर पाएंगे इस सर्विस का यूज
इसके लिए ग्राहकों को सबसे पहले अपने यूपीआई पर अकाउंट को अपडेट करना होगा और जब यह सर्विस उपलब्ध करा दी जाएगी तो उन्हें केवल यूपीआई क्रेडिट के ऑप्शन को यूज करना होगा। इसके बाद आप जिसते भी रुपये का पेमेंट करना होगा वह आप सीधे इस सर्विस से ही कर पाएंगे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
