इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) ने हाल में ही इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा शुरू की है। सरकारी और निजी बैंकों की तरह इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) भी इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दे रहा है।
नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) ने हाल में ही इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा शुरू की है। सरकारी और निजी बैंकों की तरह इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) भी इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दे रहा है। यानी पोस्ट ऑफिस में बचत खाता रखने वाले लोग भी नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। Post Office : गांव के लिए शुरू हुई की 5 स्टार योजना, मिलेंगे कई सारे फायदे ये भी पढ़ें

सेविंग्स अकाउंट के लिए इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा होने से करोउ़ों डाकघर के ग्राहक घर बैठे कई जरूरी काम निपटा सकते हैं। इससे खाताधारक घर बैठे किसी को भी पैसे भेज सकते, अकाउंट स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके अलावा खाताधारक इंटरनेट बैंकिंग की मदद से आरडी, पीएफ, एनएससी स्कीम से संबंधित सभी काम घर बैठे ही निपटा सकेंगे। तो चलिए जानते है कि कैसे आप भी पोस्ट ऑफिस की नेटबैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
जान लें क्या है नेट बैंकिंग के लिए शर्ते
इंडिया पोस्ट बचत खाता रखने वाले ग्राहकों को नेटबैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए कुछ शर्तें हैं। वैलिड सिंगल या ज्वॉइंट अकाउंट, केवासी संबंधी दस्तावेज, एक्टिव एटीएम कार्ड, अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए, अकाउंट से ईमेल आईडी रजिस्टर्ड हो, काउंट से पैन नंबर रजिस्टर्ड हो।
जानिए कैसे करें पोस्ट ऑफिस में आवेदन
अगर आप नेट बैंकिंग से जुड़ी शर्तें पूरी करते हैं तो पोस्ट ऑफिस जाकर नेटबैंकिंग के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद आपका नेटबैंकिंग एक्टिव हो जायेगा। इंटरनेट बैंकिंग सफलता पूर्वक एक्टिवेट होने पर आपके मोबाइल पर एक एसएमएस एलर्ट आएगा। इसके बाद आपको इंडिया पोस्ट की नेटबैंकिंग साईट पर जाकर न्यू यूजर एक्टिवेशन हाइपरलिंक के जरिए उसे एक्टिव करना होगा। इसके लिए आपके पास आपका कस्टमर आईडी या सीआईएफ आईडी और अकाउंट आईडी होना जरूरी है।
ऐसे करें पोस्ट ऑफिस की नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की वेबसाइट (www.indiapost.gov.in) पर जाएं। इसके बाद लेफ्ट साइड में दिए गए विकल्पों में जाकर आनलाइन बैंकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही ब्राउजर नया विडो ओपन करने के लिए री-डायरेक्ट करने की अनुमति मांगेगा। उस पर ओके पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगइन कर सकते हैं। अगर आपका नेटबैंकिंग यूजर आईडी नहीं बना है तो इसी विंडो में नीचे दिए गए न्यू यूजर एक्टिवेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपसे कस्टमर आईडी और अकाउंट आईडी मांगी जाएगी। इसे दर्ज करें और कांटीन्यू बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके अकाउंट से जुड़ी कुछ और जानकारी मांगी जाएंगी। मांगी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद आपसे पासवर्ड जेनरेट करने को कहा जाएगा।
- पासवर्ड जेनरेट करने के बाद आपका नेट बैंकिंग यूजर आईडी और पासवर्ड एक्टिव हो जाएगा। इसका इस्तेमाल करके आप अकाउंट लॉगइन कर सकते हैं। पोस्ट बैंक नेट बैंकिंग सेवा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 18004252440 पर कॉल या [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications