Ayushman Card: देश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है। खासकर बढ़ती उम्र के साथ आने वाली बीमारियों और इलाज के खर्च को देखते हुए, सरकार ने अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को विशेष राहत दी है।
अब ऐसे सभी वरिष्ठ नागरिकों को "आयुष्मान वय वंदना कार्ड" के ज़रिए फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी। इस कार्ड से हर साल 5 लाख रुपए तक के मेडिकल खर्च कवर किए जाएंगे। आइए जानें इस योजना की खास बातें और इसे पाने का प्रॉसेस।

क्या है आयुष्मान वय वंदना कार्ड?
यह कार्ड दरअसल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत बुजुर्गों के लिए शुरू की गई एक नई सुविधा है। इसमें 70 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति को पर्सनल या सरकारी अस्पताल में बिना किसी खर्च के इलाज की सुविधा मिलती है। इस स्कीम में देशभर के हज़ारों अस्पताल शामिल हैं जो सरकार के साथ पैनल पर रजिस्टर्ड हैं।
कौन ले सकता है इस कार्ड का फायदा?
जिनकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है। जिनके पास आधार कार्ड और मोबाइल नंबर है। भारत में स्थायी निवासी हों, आसान भाषा में कहें तो अगर कोई बुजुर्ग इन तीन शर्तों को पूरा करता है तो वह इस कार्ड के लिए ऐलिजिबल है।
कैसे करें आवेदन? जानें आसान प्रॉसेस
इस कार्ड के लिए किसी दफ्तर की लाइन में लगने की जरूरत नहीं। सरकार ने इसे 'आयुष्मान भारत ऐप' के ज़रिए घर बैठे ही उपलब्ध कराने की सुविधा दी है।
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस:
मोबाइल पर 'Ayushman App' इंस्टॉल करें।
ऐप में लाभार्थी के रूप में लॉगिन करें मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा भरें।
OTP के ज़रिए लॉगिन पूरा करें।
अब अपना नाम, आधार नंबर और राज्य की जानकारी भरें।
अगर सिस्टम में आपका नाम नहीं आता, तो e-KYC के लिए OTP का उपयोग करें।
पिन कोड और परिवार के सदस्यों की डिटेल जोड़ें।
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
कुछ समय बाद जब आवेदन स्वीकार हो जाएगा, तो आप ऐप से ही अपना वय वंदना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या आधार जरूरी है?
जी हां, इस योजना में नामांकन के लिए आधार आधारित पहचान (e-KYC) अनिवार्य है। इससे यह तय किया जा सकेगा कि फायदा सही व्यक्ति तक पहुंचे।
इस योजना का उद्देश्य क्या है?
भारत में बढ़ती बुजुर्ग आबादी और उनके इलाज के खर्च को ध्यान में रखते हुए, सरकार चाहती है कि कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति पैसे की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। यह स्कीम न सिर्फ एक कार्ड है, बल्कि बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications