अगर आप भी हाल फिलहाल में स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ें। जल्द ही नोकिया अपनी सस्ती टीवी ला रही है।
नई दिल्ली: अगर आप भी हाल फिलहाल में स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ें। जल्द ही नोकिया अपनी सस्ती टीवी ला रही है। मौजूदा समय में स्मार्ट टीवी का क्रेज काफी बढ़ा है और इसे देख अब स्मार्टफोन कंपनियां भी इसमें अपना दांव खेल रही है।

वनप्लस और मोटोरोला के बाद अब नोकिया भी स्मार्ट टीवी ला रही है। नोकिया ने हाल ही में भारत में अपने 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ के स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। अब खबर है कि कंपनी कुछ और नए स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च करने वाली है। नोकिया भारतीय बाज़ार अपनी दो नई स्मार्ट टीवी को करने की तैयारी में है। जल्द ही नोकिया के आने वाली ये टीवी 32 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज़ की होगी।
ये है दो नई सस्ती नोकिया टीवी के मॉडल नंबर
नोकियापावरयूजर के रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च से पहले इन दोनों टीवी को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। सपोर्टिंग मॉडल नंबर 32TAHDN के साथ 32 इंच की नोकिया स्मार्ट टीवी फुल एचडी रेजोलूशन के साथ आएगी। रिपोर्ट में बताया गया कि इंडिया में ये नोकिया की पहली फुल एचडी रेजोलूशन वाली टीवी होगी। वहीं 50 इंच मॉडल 50TAUHDN मॉडल नंबर के साथ यूएचडी रेजोलूशन के साथ आएगी।
32 इंच स्मार्ट टीवी की इतनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया की 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 21,999 रुपये और 50 इंच की कीमत 36,999 रुपये हो सकती है। वहीं रिपोर्ट की माने तो नोकिया की अगली स्मार्ट टीवी इंटेलिजेंट डिमिंग, डीटीएस, TruSurround, Dolby ऑडियो और जेबीएल स्पीकर्स के साथ आएगी। ये फीचर्स भारत में मौजूद नोकिया के बाकी टीवी में भी दिए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में नोकिया टीवी एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होती है।
43 इंच वाले टीवी के फीचर्स
इस साल जून में फ्लिपकार्ट ने 43 इंच की स्मार्ट टीवी लॉन्च की है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। नोकिया के इस नए 43 इंच वाले टीवी में 4K एलईडी यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। टीवी एंड्रॉयड 43 इंच बिल्ट-इन क्रोम-कास्ट के साथ आता ह। टीवी में दमदार साउंड आउटपुट के लिए जेबीएल ऑडियो दिया गया है। नोकिया स्मार्ट टीवी में 1 गीगाहर्ट्ज का प्योर एक्स क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3X एचडीएमआई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications