सरकार की तरफ से कर्मचारियों को नए साल का तोहफा मिल गया है। देश के करोड़ों कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में सरकार ने ब्याज डालना शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली: सरकार की तरफ से कर्मचारियों को नए साल का तोहफा मिल गया है। देश के करोड़ों कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में सरकार ने ब्याज डालना शुरू कर दिया है। जी हां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सब्सक्राइबर्स के ईपीएफ अकाउंट में वित्त वर्ष 2019-20 का ब्याज क्रेडिट करना शुरू कर दिया है। महामारी संकट के बावजूद ईपीएफओ अपने अंशधारकों के खाते में 8.5 फीसद की दर से ब्याज क्रेडिट कर रहा है। Aadhaar से इस तरह करें PF अकाउंट को लिंक, ये है आसान तरीका

6 करोड़ से अधिक ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को फायदा
इससे छह करोड़ से अधिक ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा। अगर आप भी वेतनभोगी हैं और आप यह देखना चाहते हैं कि ब्याज की राशि जुड़ने के बाद आपके ईपीएफ अकाउंट में जमा राशि कितनी हो गई है तो इसके लिए आप कई तरीकों से बैलेंस चेक कर सकते हैं। यहां तक कि पासबुक के जरिए पूरा हिसाब-किताब देख सकते हैं। इसके साथ ही आप मिस्ड कॉल, एसएमएस, यूनिफाइड मेम्बर पोर्टल और ईपीएफओ वेबसाइट के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए हम इन अलग-अलग तरीके से बैलेंस चेक करने का तरीका बता दें।
ऐसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं पीएफ का बैलेंस
- ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें। epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें
- ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे।
- यहां आपको अपना यूजर नाम (यूएएन नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।
- यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।
एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं बैलेंस
- ईपीएफओ के पास अगर आपका यूएएन नंबर रजिस्टर्ड है तो आपके पीएफ के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG (आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए है।) लिखकर भेजना होगा। आपके पीएफ की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।
- अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN HIN लिखकर भेजना होगा। पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है। पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका यूएएन, बैंक एकाउंट, पैन और आधार से लिंक्ड हो।
- ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपनी पासबुक पर बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासबुक देखने के लिए यूएन नंबर होना जरूरी है।
उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं बैलेंस
- अपना उमंग ऐप खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें।
- आपको एक अन्य पेज पर इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करना होगा।
- यहां व्यू पासबुक पर क्लिक करें। अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भरें। ओटीपी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल के जरिए
मिस्ड कॉल के माध्यम से पीएफ खाते में जमा राशि का पता लगाने के लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के कुछ देर के अंदर आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा। इस एसएमएस से आपको पीएफ खाता में जमा रकम के बारे में जानकारी मिलेगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications