नयी दिल्ली। ब्रिटानिया भारत में फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके ढेरों प्रोडक्ट्स देश भर में पसंद किए जाते हैं। मगर लॉकडाउन के बीच लोग अपने मनपसंद प्रोडक्ट्स हासिल नहीं कर पा रहे। इसीलिए ब्रिटानिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नयी सर्विस शुरू की है, जिसका इस्तेमाल आप व्हाट्सएप के जरिए कर सकते हैं। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने व्हाट्सएप आधारित 'स्टोर लोकेटर' सर्विस शुरू की है, जिससे ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रिटानिया उत्पादों को अपने आस-पास के स्टोरों में ढूंढ सकेंगे। कंपनी ने ये सर्विस चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए शुरू की है। बता दें कि जीपीएस-आधारित चैटबोट आपको आपकी लोकेशन के पास स्टोर की एक लिस्ट देगा। यानी आपकी लोकेशन के पास जिन दुकानों में ब्रिटानिया के प्रोडक्ट्स होंगे आपको उनकी लिस्ट बहुत आसानी से मिल जाएगी।
लॉकडाउन में लें ब्रिटानिया प्रोडक्ट्स का स्वाद
ब्रिटानिया ने एक बयान में कहा है कि कंपनी नई सर्विस के जरिए लॉकडाउन में ग्राहकों को उनके मनपसंद ब्रिटानिया प्रोडक्ट्स आसानी से मुहैया करना चाहती है। इस सुविधा के लिए कंपनी की टीम लगातार नई तकनीक पर काम कर रही है। इसके जरिए उनका उद्देश्य ब्रिटानिया प्रोडक्ट्स को अलग-अलग जगहों और शहरों में पहुंचाने का है। दरअसल चैटबॉट के जरिए कंपनी को पता चलता रहेगा कि प्रोडक्ट्स की अधिक मांग कहां है। कंपनी के एमडी वरुण बेरी कहते हैं कि इसके लिए हमें माध्यम व्हाट्सएप चैटबॉट काफी आसान लगा।
कैसे करें चैटबॉट का इस्तेमाल
अगर आप ब्रिटानिया के प्रोडक्ट्स अपने आस-पास की दुकान पर खोजने के लिए चैटबॉट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको कस्टमर मोबाइल नंबर 4071012222 सेव करना होगा। इस नंबर पर आप 'BRIT' लिख कर मैसेज करें और फिर आप आसानी 'स्टोर लोकेटर' का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो कंपनी को इस समय प्रोडक्शन और कर्मियों की कम संख्या का सामना करना पड़ रहा है, मगर फिर भी इसके 60-65 फीसदी वर्कर काम कर रहे हैं। कंपनी आपूर्ति में दिक्कत नहीं होने देने के लिए सभी प्रयास कर रही है।
128 साल पुरानी कंपनी है ब्रिटानिया
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक भारतीय फूड प्रोडक्ट कंपनी है। इसकी शुरुआत 128 साल पहले 1892 हुई थी। इसका कोलकाता में मुख्यालय है। जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत की सबसे पुरानी मौजूदा कंपनियों में से एक है। कंपनी पूरे भारत और दुनिया भर के 60 से अधिक देशों में अपने ब्रिटानिया और टाइगर ब्रांड के बिस्कुट, ब्रेड और डेयरी उत्पाद बेचती है। ब्रिटानिया की सालाना आमदनी का 90 फीसदी बिस्कुट आता है। कंपनी की वार्षिक फैक्ट्री क्षमता 433,000 टन है। ब्रिटानिया के बिस्कुट के ब्रांड नामों में VitaMarieGold, Tiger, Nutrichoice, Good day, 50-50, Treat, Pure Magic, Milk Bikis, Bourbon, Nice Time और Little Hearts शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications