नयी दिल्ली। फाइनेंशियल इंडस्ट्री बदलती रहती है, क्योंकि इसमें नए प्रोडक्ट्स और सेवाएं आती रहती हैं। जैसे कि अब डिजिटल बैंकिंग अपने पैर फैला रही है तो एक नया बैंकिंग सिस्टम "नियो बैंक" उभर कर सामने आया है। नियो बैंक ने अभी परंपरागत बैंकिंग को नहीं पछाड़ा है, मगर निवेशकों और कई उद्मियों ने इस नई बैंकिंग प्रणाली में रुचि दिखाई है। एक ग्राहक के रूप में कोरोनोवायरस महामारी के बीच अपने दिन-प्रतिदिन की जरूरतों के लिए अच्छी मोबाइल और ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस ऑप्शन के लिए आप नियो बैंक का विकल्प चुन सकते हैं जो आपको तकनीकी रूप से आगे भी रखेगा। क्या है नियो बैंक सिस्टम और इसके फायदे आइये जानते हैं।
क्या होते हैं नियो बैंक
आसान शब्दों में कहें तो नियो बैंक बिना किसी फिजिकल ब्रांच वाले डिजिटल बैंक हैं। ये केवल ऑनलाइन मौजूद हैं। विश्व स्तर पर इसका यही मतलब है। हालाँकि भारत में नियमों के अनुसार 100 प्रतिशत डिजिटल बैंकों की अनुमति नहीं है, इसलिए इन नियो बैंकों को फिनटेक कंपनियों के रूप में भी जाना जा सकता है। ये कंपनियां ट्रेडिश्नल बैंकों के साथ टाई-अप करके बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करती हैं और एक टेक्नोलॉजी आधारित बैंकिंग सिस्टम चलाती हैं, जो तेज, कस्टमर फ्रेंडली और कम लागत वाला होता है।
भारत में ये कंपनियां हैं मौजूद
भारत में, Niyo, Open, Razorpay X, Yelo, InstantPay जैसे स्टार्टअप हैं, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य मशीन लर्निंग विधियों का उपयोग करके बेहतर बैंकिंग सॉल्यूशन पेश करने के लिए पारंपरिक बैंकों के साथ साझेदारी कर रहे हैं। नियो बैंक मोबाइल फर्स्ट दृष्टिकोण अपनाते हैं, यानी ये सभी सेवाएं मोबाइल के जरिए देते हैं और डिजिटल ऑपरेटिंग मॉडल पर जोर देते हैं। एसबीआई कुछेक उन पारंपरिक बैंकों में है जिनके पास ऐसा ही सिस्टम है। एसबीआई के पास YONO सिस्टम है, जो पूरी तरह से ऑनलाइन ऑपरेट करता है और नियो बैंक मॉडल के काफी समान है। इससे किसी ग्राहक के बैंक ब्रांच जाने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। ऐसे डिजिटल बैंक अक्सर किसी स्थापित इकाई की सब्सिडरी के रूप में ऑपरेट करते हैं। दरअसल भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों का पालन करने के लिए नियो बैंकों को देश में किसी पारंपरिक बैंक के साथ भागीदार बनना पड़ता है।
इन बैंकों खाता में खुलवाएं या नहीं
इन बैंकों खाता में खुलवाना है या नहीं ये पूरी तरह से आप निर्भर करता है। वैसे नियो बैंक तकनीकी समझ रखने वालों ग्राहकों के लिए हैं। यदि आप इन तकनीक आधारित, तेज़ और नए जमाने के बैंकिंग मॉडल को पसंद करते हैं तो आप बतौर टेस्टिंग खाता खोल कर छोटे लेन-देन शुरू कर सकते हैं। पहले बताया गया है कि ये बैंक किसी मौजूदा पारंपरिक कमर्शियल बैंक के साथ भागीदारी में ऑपरेट करते हैं, जो आरबीआई की निगरानी में होते हैं। ये नियो बैंकों को परंपरागत बैंकों का समर्थन मिलता है, बदले में ये उन्हें अत्याधुनिक तकनीकी जानकारी, बल्क ट्रांजेक्शन प्रोसेस करना, सिस्टम में विफलताओं की पहचान करना, भुगतान शेड्यूल को स्वचालित करना जैसी सुविधाएं देते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications