नयी दिल्ली। भारत में दो प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज हैं। इनमें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स)। बुलियन, क्रूड ऑयल और औद्योगिक धातुओं जैसी गैर-कृषि कमोडिटीज के मामले में एमसीएक्स प्रमुख है। मगर कृषि कमोडिटीज में ट्रेडिंग के मामले में एनसीडीईएक्स आगे है। हालांकि एनएसई और बीएसई के कमोडिटीज ट्रेडिंग में कदम से इन एक्सचेंजों के बीच प्रतियोगिता निश्चित रूप से बढ़ेगी। लेकिन फिलहाल एनसीडीईएक्स और एमसीएक्स इस सेगमेंट में प्रमुख बने हुए हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि एनसीडीईएक्स के कृषि उत्पादों में आप कैसे निवेश करके पैसा कमा सकते हैं। एनसीडीईएक्स में बाजरा, चना और जौ जैसे अनाज उत्पादों में ट्रेडिंग की जा सकती है।
एनसीडीईएक्स में अकाउंट खुलवाना जरूरी
एनसीडीईएक्स में इन कमोडिटीज में ट्रेडिंग के लिए आपको यहां अपना अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। भारत में आप जिन शहरों में एनसीडीईएक्स के दफ्तरों में अकाउंट खुलवा सकते हैं उनमें कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर और जयपुर शामिल हैं। एनसीडीईएक्स की स्थापना 30 अप्रैल 2003 की हुई थी, जबकि इसने अपनी सेवाओं की शुरुआत 15 दिसंबर 2003 से शुरू की थीं। पूरे एशिया में इसके 390 सेंटर हैं। बता दें कि एनसीडीईएक्स पर किसानों को अपनी फसल का सही पैसा मिलता है। इससे पारदर्शिता बन रहती है।
कैसे खुलवाएं एनसीडीईक्स ट्रेडिंग अकाउंट
आप किसी स्टॉक ब्रोकर के जरिए एनसीडीईक्स ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। अब एनसीडीईक्स ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने की प्रोसेस ऑनलाइन और बेहद आसान हो गई है। आप आसान 4 स्टेप्स में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। इनमें सबसे पहले है एक स्टॉक ब्रोकर चुनना। मार्केट में ढेरों ऐसे स्टॉक ब्रोकर हैं जो आपका एनसीडीईक्स ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। ये आप पर है कि आप किसे चुनते हैं। इसके बाद आपको अकाउंट खुलवाने के लिए ऑनलाइन ऐप्लिकेशन भरना होगा। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने के बाद कंपनी आपकी तरफ से दी गई जानकारी को वेरिफाई करेगी। सब कुछ सही पाये जाने पर आपको एक मैसेज और ईमेल भेजा जाएगा। अंत में आपको डिपॉजिट मनी जमा करनी होगी। ये मार्जिन इसलिए होती है कि यदि आपको कभी भारी घाटा हो जाए तो आप वो पैसा लौटाने की स्थिति में हों। बस इसके बाद आपका ट्रेडिंग अकाउंट खुल जाएगा और आप ट्रेडिंग कर सकते हैं।
कितनी होती है मार्जिन की रकम
मार्जिन राशि कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू की सिर्फ 5-10 फीसदी होती है। इस मार्जिन राशि के अलावा आपको अपने कमोडिटी ट्रेडिंग अकाउंट में कुछ मैंनटेनेंस राशि भी रखनी होगी। ध्यान रहे कि आपसे स्टॉक ब्रोकर अकाउंट खुलने का कुछ चार्ज लेगा और सालाना आधार पर भी आपसे शुल्क वसूला जाएगा। अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म के चार्ज विभिन्न हो सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
यहां आपको पारदर्शिता बहुत अधिक मिलती है। साथ ही आपको बेहतर प्राइस मिलता है। अकसर कहा जाता है कि कमोडिटी ट्रेडिंग बड़े ट्रेडर्स के लिए अच्छी है, मगर ऐसा नहीं है। छोटे ट्रेडर भी एनसीडीईएक्स से पैसा कमा सकते हैं। साथ ही यहां मौजूद कमोडिटीज की क्वालिटी बहुत बेहतर होती है। ये भी एक शंका होती है कि कमोडिटी ट्रेडिंग समझना मुश्किल है। तो बता दें कि ये काफी आसान है।
मुनाफा और बेहतर कमोडिटी
एनसीडीईएक्स में खाता खुलवाने का एक बड़ा फायदा ये है कि एक ट्रेडर बनने के बाद आपको अच्छा मुनाफा कमाने या बेहतर क्वालिटी की कमोडिटी प्राप्त करने का मौका मिलेगा। यदि आप एक किसान हैं तो आपको यहां से अच्छा दाम मिल सकता है। अगर आप कमोडिटी में ट्रेडिंग के जरिए पैसा कमाना चाहते हैं तो एनसीडीईएक्स एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications