फिलहाल कोरोना संकट के चलते रेलवे पैसेंजर सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। मार्च के बाद से अबतक कुछ गिनी चुनी ट्रेनों का संचालन ही किया जा रहा है।
नई दिल्ली: फिलहाल कोरोना संकट के चलते रेलवे पैसेंजर सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। मार्च के बाद से अबतक कुछ गिनी चुनी ट्रेनों का संचालन ही किया जा रहा है। ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से कब शुरू होंगी यह कहना फिलहाल मुश्किल है क्योंकि कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि रेलवे लंबी अवधि के लिए टिकट की बुकिंग लगातार कर रही है। रेलवे के ट्रेन टिकट पर कई तरह के नियम हैं जो कि यात्रियों की सहुलयित को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस बीच आज हमको बतायेंगे रेलवे के एक खास सुविधा के बारे में। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को यह सुविधा दी है कि वे टिकट बुक कराने के बाद एक बार पैसेंजर के नाम में बदलाव कर सकते हैं।

कंफर्म टिकट पर बदलें पैसेंजर का नाम
अकसर ऐसा होता कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान लोग पैसेंजर का नाम भरने में गलती कर जाते हैं। इसका असर यह होता है कि या तो आप यात्रा नहीं कर पाते या फिर टिकट कैंसिल करानी पड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि आपने टिकट तो बुक कर ली, लेकिन यात्रा से पहले आपके प्लान में बदलाव हो जाता है। ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि उनके टिकट पर कोई और यात्रा कर सके। लेकिन, आपके टिकट पर कोई और कैसे यात्रा कर सकता है। ऐसा मुमकिन है। आप अपने कन्फर्म टिकट पर अपने किसी फैमिली मेंबर को यात्रा करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पैसेंजर नेम में बदलाव कराना होगा। आईआरसीटीसी यात्रियों को यह सुविधा देता है कि वह अपने टिकट पर पैसेंजर नेम को बदल सकें। हालांकि, यह बदलाव एक टिकट पर एक ही बार किया जा सकता है। लेकिन, आपको शायद ही पता हो कि कन्फर्म टिकट पर पैसेंजर का नाम कैसे बदला जाता है। यह बहुत आसान है।
जानिए टिकट पर पैसेंजर का नाम कैसे बदलें
- सबसे पहले ऑनलाइन बुक किए गए टिकट का प्रिंट आउट लें।
- इसके बाद आपके शहर के रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं।
- टिकट पर जिस व्यक्ति का नाम डालना है, उसका ओरिजनल आईडी प्रूफ और उसकी फोटोकॉपी साथ लगानी होगी।
- रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट पर मौजूदा पैसेंजर के नाम की जगह यात्रा करने वाला यात्री का नाम डलवा सकते हैं।
- ध्यान रखें कि ट्रेन के डिपार्चर से 24 घंटे पहले ही रिजर्वेशन काउंटर से यात्री का नाम बदलवाया जा सकता है। इसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाती है।
- आपके कन्फर्म टिकट पर माता-पिता, भाई-बहन, बेटा-बेटी, पति-पत्नी का ही नाम ट्रांसफर हो सकता है।
इन पहचान पत्र की होगी जरुरत
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- नेशनलाइज्ड बैंक की पासबुक
- वोटर आईडी कार्ड
- केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से जारी फोटो आईकार्ड
- वैलिड स्टूडेंट आईकार्ड
- फोटो वाले क्रेडिट कार्ड
ऐसे फटाफट बुक कराएं टिकट
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं। अगर आप पहले से रजिस्टर हैं तो यूजर आईडी और पिन डालें। अन्यथा नया रजिस्ट्रेशन करें।
- बुक योर टिकट पेज पर जाएं। वहां स्टेशन, यात्रा की तारीख और किस क्लास में सफर करना है, आदि जानकारियां दें।
- आपको दिखेगा कि उस रूट पर कौन सी ट्रेन अवेलेबल हैं, उनमें ट्रेन की लिस्ट देखें। ट्रेन के नाम पर क्लिक करते ही आपको टाइमिंग और रूट दिखने लगेगा।
- चेक अवेलबिलिटी एंड फेयर पर क्लिक करें। अगर सीटें दिख रही हैं, जो आप चाहते हैं, तो बुक नाउ पर क्लिक करें।
- पैसेंजर का नाम, उम्र, सीट प्राथमिकता आदि भरें। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब पेमेंट के ऑप्शन दिखेंगे। जैसे- क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलिट आदि उस पेमेंट गेटवे को चुनें जिसके माध्यम से आप पेमेंट करेंगे। अब पेमेंट करें और वेट करें। विंडो को क्लोज ना करें।
- टिकट बुक होते ही आपको एसएमएस के जरिए वर्चुअल रिजर्वेशन का मेसेज भी मिल जाएगा। ई-टिकट को सेव करें। इससे आप यात्रा कर सकते हैं। मैसेज भी मान्य है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
