नई दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के टेस्ट के लिए विदेश किट का इस्तेमाल हो रहा था। यह काफी महंगी थी, ऊपर से जरूरत के हिसाब से उपलब्ध भी नहीं हो पा रही थी। लेकिन एक कंपनी ने मेड इन इंडिया के तहत इस काम के लिए एकदम सस्ती किट तैयार कर ली है। उधर सरकार ने भी तेजी दिखाते हुए इस किट के उत्पादन को भी मंजूरी दे दी है। अब देश में 1000 रुपये से कम में भी कोरोना का टेस्ट संभव हो सकेगा।
आइये जानते हैं कौन कंपनी है, जिसने कोरोना टेस्ट किट तैयार की है और इसकी कीमत क्या है।
पुणे की माइ लैब ने तैयार की है यह किट
पुणे की कंपनी माईलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने कोरोना वायरस को चेक करने के लिए किट तैयार कर ली है। अभी तक यह किट विदेश से ही मंगाना पड़ रही थी। कंपनी ने इसका नाम कोविड-19 टेस्टिंग किट रखा है। इस किट को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने मंजूरी दे दी है। इससे इसके कामर्शियल उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है। देश में पहली बार किसी परीक्षण के लिए इतनी जल्द किट तैयार की गई है और उसके उत्पादन के लिए सरकार की मंजूरी भी दी गई है।
माईलैब का दावा
माईलैब के अनुसार 1 सिंगल किट की कीमत करीब 80,000 रुपये है। वहीं इस सिंगल किट से 100 मरीजों पर कोरोना वायरस की की जा सकेगी। कंपनी के अनुसार विदेश से आनी वाली किट से इसका दाम करीब चार गुना कम है।
अब उत्पादन बढ़ाने पर जोर
कंपनी के अनुसार हर हफ्ते इस किट का डेढ़ लाख तक उत्पादन किया जा सकता है। हालांकि कंपनी अपनी तरफ से इस किट का उत्पाद बढ़ाने की कोशिश कर रही है। कंपनी के साइंटिस्ट रंजित देसाई ने इस नई खोज के बारे में जानकारी दी है। रंजीत देसाई ने कहा कि फिलहाल हम एक से डेढ़ लाख किट्स का उत्पादन कर सकते हैं जिसे लगातार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं इसकी कीमत बाजार में मिल रहे किट्स के मुकाबले चार गुना कम है।
बढ़ जाएगी देश की जांच क्षमता
अब इस देसी किट से देश में कोरोना टेस्ट की क्षमता बढ़ जाएगी। कंपनी के अनुसार एक टेस्टिंग किट से 100 लोगों की जांच की जा सकती है। इसके बाजार में आ जाने से एक प्राइवेट लैब में दिन में कोरोना के 1000 टेस्ट कर सकेगी। अभी 1 लैब में औसतन दिनभर में 100 नमूनों की कोरोना जांच हो पाती है। इसे विश्व स्वस्थ संगठन और अमेरिका के सीडीसी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए रिकॉर्ड समय में बनाया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
