Mutual Funds Withdrawal: म्युचुअल फंड में पैसे तो सभी लगते हैं पर कभी-कभी जरूरत पड़ने पर आपको पैसे निकालना भी पड़ता है। ऐसे में पैसे निकालने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो जिस फर्म की मदद से म्युचुअल फंड अकाउंट खोला है उससे कॉन्टैक्ट करके भी पैसे निकलवा सकते हैं। इसके अलावा आप खुद से भी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के जरिए म्यूचुअल फंड से पैसे बड़ी आसानी से निकाल सकते हैं।
आज हम आपको इसी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर आप बड़ी आसानी से म्युचुअल फंड स्कीम से अपने पैसे निकाल सकें। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के आ जाने से लोगों का म्युचुअल फंड में निवेश काफी ज्यादा बढ़ गया है। अब बड़े-बड़े करोड़पतियों से लेकर 25,000 से 30,000 रु तक की नौकरी करने वाले लोग तक सभी का इन्वेस्टमेंट म्युचुअल फंड में बढ़ा है। आइए आपको इस प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

म्युचुअल फंड से ऑफलाइन पैसे निकालने की ये है प्रक्रिया
अगर आपने म्युचुअल फंड में डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट किया है, तो बड़ी आसानी से इसे पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको विड्रोल फॉर्म भरकर उसे एमसी या फिर आरटीए कार्यालय में जमा करना पड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आप म्युचुअल फंड की वेबसाइट से रिडेंप्शन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरकर पैसे निकालने के लिए जमा कर सकते हैं। इस फॉर्म में आपको यूनिट होल्डर का नाम, पोलियो नंबर और स्कीम की जानकारी के साथ स्कीम का नाम और कैश की जा रही यूनिट के बारे में बताना होता है। इसके बाद आपको फार्म पर सिग्नेचर करके उसे जमा करना होगा।
फार्म जमा करने के बाद उसे सत्यापित किया जाता है। अगर बैंक को लगता है कि इन्वेस्टर के द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है तो म्युचुअल फंड द्वारा निकाली गई रकम सीधे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। आपका यह पैसा रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में ही ट्रांसफर किया जाता है।
म्युचुअल फंड से इस तरह ऑनलाइन निकालें पैसे
म्युचुअल फंड की वेबसाइट से ऑनलाइन इन्हें खरीदा और बचा जा सकता है। इसके लिए आपको ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का क्षेत्र देखना पड़ेगा।
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में जाकर आपको लॉगिन करना है। यहां आप फोलियो नंबर या फिर पैन कार्ड का उपयोग करके आप फंड अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आपको स्कीम या फिर यूनिट की मात्रा चुनना होगा। लेनदेन की राशि सेलेक्ट करने के बाद आपको ट्रांजैक्शन को कंफर्म करना होगा। एक बार ट्रांजैक्शन कंफर्म हो जाने के बाद पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा
इसके अलावा कई सेंट्रल सर्विस प्रोवाइडर भी हैं, जो अपनी वेबसाइट पर म्युचुअल फंड रिडेंप्शन का विकल्प देते हैं। यहां से आप फॉर्म डाउनलोड करके उनके कार्यालय में जाकर भी फॉर्म ले सकते हैं।
क्या हैं पैसे निकालने का नियम
आप चाहें तो म्युचुअल फंड से पूरी राशि या कुछ पैसा भी निकाल सकते हैं, म्युचुअल फंड में इस तरह की कोई भी बंदिश नहीं होती है। इसके अलावा इन्वेस्टर अगर चाहे तो वह सिर्फ अपने प्रॉफिट को निकाल कर मूलधन खाते में रख सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
