How to buy a Car through SIP: देश में बहुत से लोग नई कार खरीदना चाहते हैं। लेकिन कई बार पैसों की कमी या कई बार महंगे कार लोन के चलते नई कार नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन अगर आप यह चाहते हैं कि नई कार म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) करके खरीदी जाए तो यह संभव है। आइये जानते हैं कि नई कार खरीदने के लिए टॉप म्यूचुअल फंड स्कीम में कितने रुपये की सिप (SIP) करनी होगी।
पहले तय करें कितने रुपये की कार खरीदना है
नई कार की कीमत करीब 5 लाख रुपये से लेकर करोड़ों रुपये तक की हैं। ऐसे में यहां पर मान कर चला जा रहा है कि 10 लाख रुपये की नई कार खरीदना है। ऐसे में आइये जानते हैं कि 10 लाख रुपये का फंड कितने रुपये की सिप से कितने साल में तैयार हो जाएगा।

म्यूचुअल फंड में सिप से फंड तैयार करने के पहले जानिए 10 लाख रुपये के कार लोन की कितनी आएगी किस्त
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई है। एसबीआई इस वक्त सबसे ज्यादा कार लोन बांटने वाला बैंक है। एसबीआई की कार लोन की ब्याज दरें इस वक्त 8.85 प्रतिशत से लेकर 9.80 प्रतिशत है। ऐसे में जानते हैं कि 10 लाख रुपये के कार लोन की किस्त कितना होगी। यहां पर माना जा रहा है कि लोन पूरे 10 लाख रुपये का कार लोन लिया जा रहा है।
10 लाख रुपये के कार लोन की 5 साल के लिए किस्त
अगर 10 लाख रुपये का कार लोन 5 साल के लिए लिया जाए तो आपकी किस्त हर माह 21,247 रुपये की होगी। वहीं 5 साल पूरा होने पर आपको ब्याज के रूप में 2,74,823 रुपये देना पड़ेगा। इस प्रकार से 5 साल पूरा होने पर 10 लाख रुपये के बदले आपको कुल मिलाकर 12,74,823 रुपये देने पड़ेंगे।
10 लाख रुपये के कार लोन की 7 साल के लिए किस्त
अगर 10 लाख रुपये का कार लोन 7 साल के लिए लिया जाए तो आपकी किस्त हर माह 16,601 रुपये की होगी। वहीं 5 साल पूरा होने पर आपको ब्याज के रूप में 3,94,499 रुपये देना पड़ेगा। इस प्रकार से 5 साल पूरा होने पर 10 लाख रुपये के बदले आपको कुल मिलाकर 13,94,499 रुपये देने पड़ेंगे।
अब जानिए 10 लाख रुपये का फंड कितने रुपये की म्यूचुअल फंड सिप से तैयार हो जाएगा
आमतौर पर म्यूचुअल फंड स्कीमें बहुत ही ज्यादा रिटर्न देती हैं। यहां पर सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 10 म्यूचुअल फंड का रिटर्न देखा जाए तो यह 35 फीसदी से ज्यादा तक का रहा है। लेकिन हम यहां पर कार के लिए 10 लाख रुपये का फंड तैयार करने के लिए 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से गणना कर रहे हैं।
10 लाख रुपये की कार खरीदने के लिए 5 साल में कितने रुपये की सिप करनी होगी
अगर 10 लाख रुपये का कार खरीदना चाहते हैं, तो आपको 5 साल के लिए 12,500 रुपये की सिप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू करनी होगी। इससे 5 साल पूरा होने पर आपके पास 10.31 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपका निवेश 7.50 लाख रुपये का होगा।
10 लाख रुपये की कार खरीदने के लिए 7 साल तक कितने रुपये की सिप करनी होगी
अगर 10 लाख रुपये का कार खरीदना चाहते हैं, तो आपको 7 साल के लिए 8,000 रुपये की सिप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू करनी होगी। इससे 7 साल पूरा होने पर आपके पास 10.55 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपका निवेश 6.72 लाख रुपये का होगा।
नई कार लेने लिए फायदे की बात
इस प्रकार से आप देख सकते हैं कि नई कार खरीदने के लिए लोन लेने से अच्छा है म्यूचुअल फंड में सिप माध्यम से फंड तैयार किया जाए। इससे कार लेना जहां आसान हो जाएगा, वहीं लाखों रुपये की बचत भी हो जाएगी।
टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम, जानिए 5 साल का रिटर्न
यहां पर टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों का पिछले 5 साल का हर साल मिला रिटर्न बताया जा रहा है।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड: 35.02 प्रतिशत
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड: 33.07 प्रतिशत
- बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड: 33.00 प्रतिशत
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड: 30.25 प्रतिशत
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड: 30.01 प्रतिशत
- क्वांट फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड: 28.72 प्रतिशत
- टाटा स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड: 28.49 प्रतिशत
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड: 28.48 प्रतिशत
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड: 28.48 प्रतिशत
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड: 28.31 प्रतिशत
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न 15 जनवरी 2024 की एनएवी के आधार पर निकाला गया है।
डिस्क्लेमर: यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।


Click it and Unblock the Notifications