नई दिल्ली, अक्टूबर 3। म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सबसे सही तरीका एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान है। मगर निवेशकों, खास कर नये लोगों, के लिए एक समस्या यह रहती है कि वे किस एसआईपी स्कीम में पैसा लगाएं। एसआईपी के बारे में कोई फैसला लेने से पहले कई चीजें देखनी होंगी। इनमें फंड का रिटर्न, रेटिंग एजेंसी की तरफ से जारी की गयी रेटिंग आदि शामिल हैं। हम यहां 5 म्यूचुअल फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्हें प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने नंबर 1 का दर्जा दिया है।
निवेश करते समय बरतें सावधानी
अगर आप एसआईपी में निवेश कर रहे हैं, तो बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। सेंसेक्स 60000 पॉइंट्स के करीब है। ऐसे में एसआईपी ही सही रहेगा। यदि बाजार में गिरावट आती है, तो इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश करने पर अपनी एसआईपी राशि को बढ़ाना बेहतर हो सकता है। फिलहाल आप हाइब्रिड फंड में पैसा लगा सकते हैं। ऐसे फंड बॉन्ड के साथ-साथ इक्विटी में निवेश करते हैं।
बीओआई एक्सा मिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी एंड डेट फंड
बीओआई एक्सा मिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी एंड डेट फंड को क्रिसिल ने नं 1 रेटिंग दी है। ये एक हाईब्रिड फंड है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 78.26 फीसदी रहा है। वहीं 3 सालों में इसका सालाना रिटर्न 15.62 फीसदी रहा है।
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड को क्रिसिल ने नं 1 रेटिंग दी है। ये एक फ्लैक्सी कैप फंड है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 68.98 फीसदी रहा है। वहीं 3 सालों में इसका सालाना रिटर्न 23.47 फीसदी रहा है।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड को क्रिसिल ने नं 1 रेटिंग दी है। ये एक लार्ज कैप फंड है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 47.14 फीसदी रहा है। वहीं 3 सालों में इसका सालाना रिटर्न 17.14 फीसदी रहा है।
आईडीबीआई इंडिया टॉप 100 इक्विटी फंड
आईडीबीआई इंडिया टॉप 100 इक्विटी फंड को क्रिसिल ने नं 1 रेटिंग दी है। ये एक लार्ज कैप फंड है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 51.69 फीसदी रहा है। वहीं 3 सालों में इसका सालाना रिटर्न 14.53 फीसदी रहा है।
फ्रैंक्लिन इंडिया ब्लूचिप फंड
फ्रैंक्लिन इंडिया ब्लूचिप फंड को क्रिसिल ने नं 1 रेटिंग दी है। ये एक लार्ज कैप फंड है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 46.70 फीसदी रहा है। वहीं 3 सालों में इसका सालाना रिटर्न 12.27 फीसदी रहा है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, जिसे आमतौर पर एसआईपी के रूप में जाना जाता है, आपको अपनी पसंदीदा म्यूचुअल फंड स्कीम में नियमित रूप से एक छोटी राशि का निवेश करने की सुविधा देती है। एसआईपी एक्टिवेट करने से हर महीने आपके बैंक खाते से एक निश्चित राशि कट जाती है, जो आपकी पसंद के म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश हो जाती है। एक साथ निवेश करने के उलट आप एसआईपी के जरिए अपना निवेश फैलाते हैं। इसलिए आपको एसआईपी के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए। एसआईपी के जरिए आप में बचत और निवेश का जज्बा पैदा होता है और आप रेगुलर निवेश करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार होते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
