नई दिल्ली, अगस्त 02। आजकल लगभग सभी परिवारों में पैसे निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग किया जाता है। एटीएम से पैसा निकालने में कई बार ऐसा भी होता है कि मशीन से कटे-फटे नोट निकल आते हैं। अगर आपके साथ ऐसा कभी होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कटे-फटे नोटो को बैंक में आसानी से एक्सचेंज किया जा सकता है। अगर कोई बैंक इन नोटो को एक्सचेंज करने से मना करता है तो आप शिकायत भी कर सकते हैं। चलिए, हम आज आपको कटे-फटे नोट बदलने के नियम की जानकारी देते हैं।
क्या है नोट बदलने का प्रोसेस
अगर आपको एटीएम से फटे नोट मिले हैं तो आपको उसी बैंक के किसी शाखा में जाना होगा जिस बैंक का वह एटीएम था। बैंक में जाकर आपको नोट बदलने की एक अप्लिकेशन देनी होगी। एप्लिकेशन में आपको पैसे निकालने की डेट, एटीएम का स्थान आदि का विवरण देना होगा। एप्लिकेशन के साथ एटीएम से मिले स्लिप को दिखाना होगा, अगर स्लीप नहीं है तो आप फोन में एसएमएस दिखा सकते हैं।
क्या हैं नियम
भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक अगर एटीएम से कटे-फटे नोट निकलते हैं तो आप उस बैंक के किसी भी शाखा में जाकर नोट बदल सकते हैं। संबंधित बैंक नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता। बैंक में नोट बदलने की प्रक्रिया भी लंबी नही होती है, पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद बैंक आपका नोट तुरंत बदल सकता है। रिजर्व बैंक ने 2017 के अपने गाइडलाइन में सभी बैंको को आदेश दिया था कि अगर एटीएम फटे नोट निकालता है तो संबंधित बैंक उसे बदलने से इनकार नहीं कर सकता। अगर कोई बैंक मना करता है तो उसे 10000 तक का जुर्माना देना होगा।
बैंक की होती है जिम्मेदारी
एटीएम में पैसे डालने का ज्यादातर काम एजेंसीया करती हैं। रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक अगर एटीएम नकली या कटे-फटे नोट देता है तो इसकी जिम्मेदारी बैंक की होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
