Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि हर महिला को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। जिसमें उन्होंने कहा था कि जल्द ही इस योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अगर आप भी दिल्ली में रहती हैं और इस योजना का फायदा लेना चाहती हैं तो आज यानी 23 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगी। हालांकि, आपको बता दें इस योजना में अभी हर महीने महिलाओं को 1 हजार से की रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दोबारा वापसी करती है तो इसकी राशि 2100 रुपए कर दी जाएगी। इस योजना में ये महिलाएं आवेदन करवा सकती हैं।
इस योजना में आवेदन प्रक्रिया शुरू
दिल्ली में महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, अब मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब महिलाएं इस योजना में आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। दिल्ली सरकार ने इस योजना की घोषणा अपने बजट सत्र के दौरान की थी। महिलाएं अब जाकर इस योजना में आवेदन कर सकती हैं और इस योजना का लाभ ले सकती हैं। दिल्ली चुनाव से पहले दिल्ली सरकार का महिलाओं को ये बहुत बड़ा तोहफा माना जा रहा है। इस योजना से जुड़कर महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी है।
ऐसे किया जाएगा आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कहीं इधर उधर भागने की जरूरत नहीं है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की सभी जगहों पर घर-घर पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जाएग। जब आपका इस योजना में आवेदन हो जाएगा, उसके बाद आपको एक कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
जब ये सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद वेरीफिकेशन होगा वहीं फिर एप्लीकेशन एक्सेप्ट हो जाएगा, जिसके बाद आपको इस योजना का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना से जुडने के बाद आपको जो कार्ड दिया जाएगा जिसे आपको संभालकर रखना है।
ये लोग नहीं उठा पाएंगे लाभ
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आप दिल्ली की ऑफसियल वोटर होनी चाहिए, वहीं इसके लिए आपकी सालाना इनकम 2.50 लाख तक या उससे कम होनी चाहिए वरना आप इसमें आवेदन नहीं कर पाएंगी। इस योजने में आवेदन करते समय आपको महिला की उम्र का खास ख्याल रखना है 18 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होनी जरूरी है।
अगर आप इस उम्र से ज्यादा है तो आप दिल्ली सरकार की पेंशन योजनाओं में आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, आपको एक बात का ध्यान रखना है कि महिला के नाम पर किसी भी तरह की चार पहिया का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ हो, अगर ऐसा हो रखा होगा तो वो महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है।
ये हैं जरूरी दस्तावेज
आपके पास इस योजना में आवेदन करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र होने चाहिए। इन दस्तावेजो के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
