हाल ही में मोटोरोला एज प्लस को कुछ दिनों पहले भारत में लॉन्च किया गया था। अब मोटोरोला ब्रांड के इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आज यानी 26 मई से शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: हाल ही में मोटोरोला एज प्लस को कुछ दिनों पहले भारत में लॉन्च किया गया था। अब मोटोरोला ब्रांड के इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आज यानी 26 मई से शुरू हो गई है। जिसमें ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे।

ग्राहक एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से इसे आसानी से खरीद सकते है। इस फोन की कीमत 74,999 रुपए है और यह सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही की जाएगी। तो चलिए जानते हैं मोटोरोला एज प्लस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में
इन बैंकों के कार्ड से खरीद पर मिलेगा डिस्काउंट
इस ऑफर के तहत आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर 7500 रुपए और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर 5% का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन में पंच होल कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा है। बता दें कि ऑफर का लाभ 18 जून तक ले सकेंगे। बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ वायर्स और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। इसके अलावा मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा।
मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला एज+ अपने दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की वजह से काफी सुर्खियों में है। इसमें कर्व्ड एचडी प्लस डिस्प्ले और पंच होल डिजाइन मिलेगा साथ ही इसमें 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
डिस्प्ले 6.7 इंच, डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सपोर्ट, सिम टाइप सिंगल सिम, ओएस एंड्रॉयड 10, प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 विद एड्रिनो 650 जीपीयू, रैम 12GB, स्टोरेज की बात करें तो 256GB UFS 3.0 (नॉन एक्सपेंडेबल) है। रियर कैमरा 108MP(मेन सेंसर)+16MP(अल्ट्रा-वाइड)+8MP(टेलीफोटो), फ्रंट कैमरा 25MP, बैटरी 5000mAh सपोर्ट 18W टर्बो पावर वायर्ड चार्जिंग, 18W वायरलेस चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग, कनेक्टिविटी 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 6, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी,
सेंसर एक्सीरेलोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट, सेंसर हब और बारोमीटर, सिक्योरिटी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इसके साथ ही वजन 203 ग्राम है।
मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन की खासियत और ऑफर
- भारतीय बाजार में इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला सिंगल वैरिएंट उतारा गया है। इसकी कीमत 74,999 रुपए है। इसमें स्मोकी सैंगरिया और थंडर ग्रे कलर ऑप्शन मिलेंगे।
- आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्लिपकार्ट से खरीदी करने पर फ्लैट 7500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यह ऑफर आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड पर मान्य नहीं है। ऑफर का लाभ 18 जून तक ले सकेंगे।
- एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर का लाभ 31 मई तक ले सकेंगे।
- फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
- इसे सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है। अमेरिकी बाजार में भी यह सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है, जहां इसकी कीमत 999 डॉलर (लगभग 75,300 रुपए) है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
