नई दिल्ली। अगर आप दीवाली ऑफर में कार नहीं खरीद पाए हैं तो निराश न हों। मारुति की कई कारों पर अभी ऑफर चल रहा है। इन ऑफरों के तहत अभी भी 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट पर कार खरीदी जा सकती है। मारंति अपनी एक कार पर सबसे ज्यादा 1.13 लाख रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है। आइये जानते हैं कि किस कार पर कितना छूट मिल रही है।
मारुति सियाज
मारुति सियाज की खरीद पर करीब 87 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। मारुति सियाज एक मिडसाइज सिडान कार है, जो कि तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। इसमें से एक है 105एचपी, 1.5-लीटर पेंट्रोल (स्मार्ट हाइब्रिड टेक), वहीं दूसरा है 90 एचपी, 1.3-लीटर डीजल (स्मार्ट हाइब्रिड टेक) और तीसरा है 95 एचपी, 1.5-लीटर डीजल इंजन। सियाज के पेट्रोल वेरिएंट्स पर इस समय 65 हजार रुपये के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। वहीं डीजल वेरिएंट्स पर 87,700 हजार रुपये तक का डिस्काउंट और डीजल के 1.5-लीटर वर्जन में 55 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति बलेनो
मारुति बलेनो बीएस 6 कम्पलाइंट वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। लेकिन नेक्सा डीलर्स के पास अभी भी इस कार के बीएस4 पेट्रोल और डीजल मॉडल्स का स्टॉक है। ऐसे में कंपनी बलेनो पेट्रोल मॉडल पर 35 हजार रुपये और डीजल मॉडल पर 62,400 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।
मारुति एस-क्रॉस
मारुति सबसे ज्यादा छूट मारुति एस-क्रॉस खरीदने पर दे रही है। मारुति एस-क्रॉस खरीदने पर 1.13 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। मारुति एस-क्रॉस खरीदने पर 50 हजार रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार का कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहा है।
मारुति इग्निस
मारुति इग्निस की खरीद पर इस वक्त आपको 52 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस प्रीमियम हैचबैक कार में आपको 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 83 एचपी की पॉवर देता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
