नयी दिल्ली। पहले की तुलना में डिजिटल लेन-देन कई गुना बढ़ गयी है। मगर डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ-साथ फ्रॉड भी बढ़े हैं। आये दिन बैंक और आरबीआई लोगों को इस मामले में सतर्क करते रहते हैं। फिर भी जालसाज नये-नये तरीकों से लोगों को चुना लगाने में कामयाब रहते हैं। सवाल यह है कि यदि आपके बैंक खाते से धोडखाधड़ी के जरिए पैसा निकाल लिया गया तो क्या आपको वो रकम वापस मिलेगी? इसका जवाब है हां। आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है। मगर इसके लिए आपको आरबीआई के बताए हुए निर्देशों का पालन करना होगा।
कैसे बचें नुकसान से
आरबीआई के अनुसार बैंक खाते से गायब होने वाले पैसे को वापस प्राप्त किया जा सकता है। यदि किसी धोखाधड़ी के मामले में आपके बैंक खाते से पैसा उड़ा तो आपको लौटाया जा सकता है। मगर इसके लिए सावधानी बरतें और किसी भी गड़बड़ी वाली लेन-देन का पता चलते ही इसकी जानकारी बैंक को दें। अगर आपने ऐसा किया तो आपको पूरा पैसा भी वापस मिल सकता है।
मिल सकता है पूरा पैसा
यदि आपके साथ इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन के जरिए धोखाधड़ी की गयी तो आपको पूरा पैसा वापस मिल सकता है। या कम से कम होने वाले नुकसान की कुछ भरपाई हो सकती है। कुल मिला कर आप काफी हद तक नुकसान से बच सकते हैं। करना आपको यह है कि तुरंत बैंक को सूचना दें। इसके लिए बैंक के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराएं।
बैंक लेते हैं इंश्योरेंस
आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि भला आपको पैसा बैंक क्यों लौटाएगा? तो बता दें कि बैंक ऐसे मामलों के लिए इंश्योरेंस कंपनियों से पॉलिसी लेते हैं। किसी भी बैंक ग्राहक के साथ होने वाली अप्रिय घटना के मामले में ग्राहक बैंक को और बैंक बीमा कंपनी को सूचित करता है, जिससे नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो सकती है। पैसा वापस मिलने की लिमिट 100 फीसदी तक है।
कितने दिन का होता है मौका
यदि कोई बैंक ग्राहक फ्रॉड का शिकार हो जाए तो जरूरी है कि 3 दिन के अंदर मामले की शिकायत बैंक को कर दी जाए। इससे आप नुकसान से बच जाएंगे। अगर आपने फ्रॉड की जानकारी समय रहते तो बैंक को दी तो आपको 10 दिन के अंदर पैसा वापस मिल सकता है। आरबीआई के अनुसार अगर धोखाधड़ी की जानकारी 4 से 7 दिन बाद की गयी तो ग्राहक को 25,000 रुपये तक का नुकसान हो सकता है। इसलिए फ्रॉड की शिकायत तुरंत करें।
खुद भी कराएं इंश्योरेंस
अगर कोई चाहे तो साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए खुद भी इंश्योरेंस भी करा सकता है। एचडीएफसी एर्गो और बजाज एलियांज सहित कई बीमा कंपनियां ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी देती हैं। बीमा पॉलिसी के होने से यदि आपको खाते में गड़बड़ी हुई तो आपको सारा पैसा वापस मिलेगा। फ्रॉड से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि बैंकों और आरबीआई के निर्देशों और चेतावनी पर अमल करें। कभी भी अपनी निजी जानकारी किसी को न दें। बैंक और आरबीआई इस तरह की सूचना अक्सर एसएमएस या मेल पर देते रहते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
