नई दिल्ली, दिसंबर 13। 2000 में लारा दत्ता के खिताब जीतने के 21 साल बाद भारत की हरनाज़ संधू नई मिस यूनिवर्स बनी हैं। संधू ने आज इजराइल के इलियट में आयोजित 70वें मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें मिस यूनिवर्स चुना गया। पंजाब की 21 वर्षीय संधू ने पराग्वे की नादिया फरेरा और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने को हराकर मिस यूनिवर्स के टाइटल पर कब्जा किया। पर क्या आप जानते हैं कि मिस यूनिवर्स को क्या क्या इनाम मिलता है? अगर नहीं तो हम यहां आपको मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने पर मिलने वाले इनाम और इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने का तरीका बताएंगे।
लाखों डॉलर का इनाम
एक रिपोर्ट के अनुसार 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगाति का विजेता पुरस्कार लगभग 250,000 डॉलर (प्रायोजक भत्तों सहित) है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 1.90 करोड़ रु होती है। इसके अलावा विजेता को ताज दिया जाता है। हालांकि ताज को वापस करने या अपने रखने को लेकर एक एग्रीमेंट होता है। मिस यूनिवर्स को स्कॉलरशिप भी दी जाती है, जो न्यूयार्क फ़िल्म एकेडमी देती है। ये स्कॉलरशिप विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में मिलती है। इस प्रतियोगिता की विजेता को एक मॉडलिंग पोर्टफोलियो मिलता है। उन्हें स्पेशल फोटोग्राफर भी दिया जाता है।
1 साल तक सैलेरी
इंडीपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार मिस यूनिवर्स को सैलेरी भी दी जाती है, जो एक साल तक मिलती है। ये सैलेरी लाखों डॉलर में होती है। जीतने वाली महिला को ब्यूटी प्रोडक्ट्स के स्पॉन्सर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा मिस यूनिवर्स खिताब की विजेता को कई अलाउंस भी दिए जाते हैं। इसमें दुनिया भर में जाने के लिए ट्रेवल अलाउंस शामिल है। उन्हें हेयरकट और स्किन केयर की सर्विसेज दी जाती हैं।
मिलता है अपार्टमेंट
मिस यूनिवर्स को न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट भी दिया जाता है। मगर यह साल भर रहने के लिए मिलता है। अब बात करते हैं इस प्रतियोगिता के लिए अप्लाई करने के तरीके की। सबसे पहले आपको इस कॉम्पिटीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप इस लिंक (https://www.missuniverse.com/apply) से डायरेक्ट आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन फॉर्म पर जा सकते हैं।
भरें आवेदन फॉर्म
ऊपर दिए गए फॉर्म में पर्सनल डिटेल होती है। उसे भर कर सबमिट कर दें। ध्यान रहे कि सबमिशन और कंफर्मेशन के बीच थोड़ा समय लग सकता है। आपके द्वारा आवेदन करने और आपके स्टेट पेजेंट के लिए स्वीकार किए जाने के बाद, आपको स्टेट पेजेंट में प्रवेश करने के लिए आधिकारिक रूप से रजिस्टर करने के लिए रजिस्ट्रेशन मैटेरियल्स प्राप्त होगा। स्टेट पेजेंट वीकेंड के दौरान, आपको इवनिंग गाउन, इंटरव्यू और स्विमवियर की श्रेणियों में भाग लेना होगा।
अप्लाई करने का एक और तरीका
संभावित प्रतिनिधि अपने देश में नेशनल डायरेक्टर के माध्यम से आवेदन करके मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन में एंट्री कर सकती हैं। आपको बता दें कि हर प्रतियोगिता शुरुआती इंटरव्यू के साथ शुरू होती है जिसमें एक स्विमिंग सूट या एथलेटिक वीयर और इवनिंग गाउन प्रेंजेंटेशन शो शामिल होता है। ये शुरुआती प्रोग्राम काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसमें जज और फैन्स प्रतिनिधियों को जान पाते हैं। तो यदि आप आवेदन करना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए दो तरीकों में से किसी एक से कर सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications