नयी दिल्ली। भारत में चांदी की कई वजहों मांग हाई रहती है। इनमें इसे शुभ माना जाना, भंडार के लिए बेहतर ऑप्शन और अच्छा निवेश विकल्प जैसी चीजें शामिल हैं। इस धातु का अधिकांश उपयोग आभूषण, रत्न वगैरह में किया जाता है लेकिन यह कई औद्योगिक और वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाओं तक में काम आती है। पुराने समय चांदी का इस्तेमाल सिक्कों में रूप में मुद्रा के लिए किया जाता था। भारत में चांदी की हल्की परत का इस्तेमाल मिठाइयों पर भी किया जाता है। यानी कुल मिला कर भारत में दसियों तरीके से इस कीमत धातु का इस्तेमाल किया जाता है। मगर आप इसका इस्तेमाल पैसा बनाने के लिए कर सकते हैं। पेरू, बोलीविया, मैक्सिको, चिली, ऑस्ट्रेलिया, चीन और पोलैंड जैसे देशों में ज्यादातर चांदी का उत्पादन होता है।
भारत में होती है चांदी की सबसे अधिक खपत
भारत दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। मगर भारत में चांदी का घरेलू उत्पादन काफी कम है। देश में सबसे बड़ी चांदी उत्पादक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड है, जो (2018 में) 600 टन का उत्पादन करती है। यह देश के चांदी उत्पादन का लगभग 95 प्रतिशत है। अगर आप चांदी में पैसे बनाना चाहते हैं या इसमें कारोबार करना चाहते हैं तो बता दें कि एमसीएक्स इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स भारत में सबसे बड़ा और दुनिया में छठा सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज मार्केट है। इस मार्केट में गोल्ड सबसे अधिक ट्रेडिंग की जाने वाली कमोडिटी है। मगर चांदी में भी अच्छी खासी मात्रा में ट्रेड किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे एमसीएक्स पर चांदी में कारोबार किया जाता है।
एमसीएक्स में ऐसे करें शुरुआत
- ब्रोकर चुनें : एमसीएक्स में एंट्री करने के लिए सबसे पहले ब्रोकरिंग फर्म चुनें, जो आपके मुताबिक सही हो। मगर यह सुनिश्चित करें कि ब्रोकर एमसीएक्स पर रजिस्टर हो। यही फर्म आपको एमसीएक्स में कारोबार करने में पूरी मदद करेगी।
- रजिस्टर : चांदी में ट्रेड करने के लिए आपको खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। यह ऐपलिकेशन संबंधित डिटेल के साथ भरा जाना चाहिए और जरूरी दस्तावेजों की कॉपी भी आपको देनी होगी। इस फॉर्म को जमा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
- न्यूनतम निवेश राशि : एमसीएक्स पर हर कमोडिटी की न्यूनतम निवेश राशि होती है और आपको यह शुरुआती समय पर ही ये न्यूनतम निवेश करना होगा। ये राशि किसी भी कमोडिटी के मूल्य के आधार पर तय होती है।
- ब्रोकर को दें पैसा - जब तक आप ब्रोकर को पैसा ट्रांसफर नहीं करते तब तक आप कोई ट्रेड नहीं कर सकते। यह मनी ट्रांसफर डीडी, चेक या नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है। एक बार ऐसा करने के बाद आप अपने खाते में लॉग इन और ट्रेड कर सकते हैं।
एमसीएक्स में शुरुआत के लिए इन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत
- पैन डिटेल
- एडरेस प्रूफ (वोटर आईडी, डीएल, पासपोर्ट, आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट डिटेल
एमसीएक्स पर चांदी में कारोबार के फाएदे
- एमसीएक्स कमोडिटीज की ट्रेडिंग के लिए एक फाएदेमंद और मुनाफा कमाने वाला प्लेटफॉर्म पेश करता है
- चांदी के लेन-देन में ट्रेडिंग की अच्छी वॉल्यूम की उम्मीद की जा सकती है
- अपसाइड और डाउनसाइड ट्रेडिंग फायदेमंद होगी
- आपको बैठे बैठे मोबाइल के जरिए ट्रेंडिंग की सहूलियत
- सीमित जोखिम, मगर अनलिमिटेड मुनाफा
- एमसीएक्स हाजिर भाव, मार्केट ट्रेंड और आसान खरीदारी के लिए अलावा लाइव प्राइस ब्रॉडकास्ट भी उपलब्ध करता है
ध्यान रखने वाली बातें :
- ब्रोकर आपसे शुरू में ही रजिस्ट्रेशन चार्ज लेगा, जो बहुत ज्यादा नहीं होगा
- हर लेन-देन पर आपसे कुछ चार्ज लिया जाएगा, जो लेन-देन मूल्य के 0.25 फीसदी तक हो सकता है
- ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए इंटरनेट जरूरी
- एमसीएक्स ट्रेडिंग में जोखिम भी है, इसलिए नतीजों से भी वाकिफ रहें
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
