Masked Aadhaar Card: हमारे देश में आधार कार्ड एक अहम डॉक्यूमेंट है। गैस कनेक्शन से लेकर बैंक अकाउंट ओपन करवाने तक, कई जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है लेकिन इस डिजिटल युग में आधार कार्ड से जुड़े हुए भी स्कैम होने लगे हैं।
ऐसे में आपको अपना आधार नंबर हर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप अपनी आधार की जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।

क्यों नहीं शेयर करना चाहिए आधार नंबर?
भारत में आधार कार्ड का उपयोग कई जगहों पर पहचान पत्र के तौर पर किया जाता है और हर दिन आधार कार्ड में दी गई डिटेल से जुड़े हुए धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं।
ऐसे भी कई केस हैं जिनमें स्कैमर्स आधार की जानकारी का इस्तेमाल फर्जी सिम कार्ड लेने के लिए करते हैं।
स्कैमर्स गलत तरह से सिम कार्ड खरीदकर उसका उपयोग अपराधी गतिविधी के लिए करते हैं। इसलिए आपको हर जगह अपना आधार नंबर नहीं शेयर करना चाहिए। इन स्कैम से बचने के लिए आप मास्क्ड आधार का यूज कर सकते हैं।
क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड?
मास्क्ड आधार कार्ड में किसी भी व्यक्ति के आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दिखते हैं और बाकि के 8 अंक छिपे रहते हैं। यानी मास्क्ड आधार कार्ड में पूरा आधार नंबर नहीं नजर आता है।
इसमें अन्य जानकारियों जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और क्यूआर कोड आदि की जानकारी होती है। इसका फायदा यह है कि आप बिना पूरा आधार नंबर शेयर किए बिना आसानी से अपनी जानकारी दूसरों को दे सकते हैं।
ऐसे डॉउनलोड करें बिना आधार नंबर वाला आधार कार्ड
- मास्क्ड आधार कार्ड को डॉउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर आपको विजिट करना होगा।
- सबसे पहले My Aadhaar टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद डॉउनलोड मास्क्ड आधार कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको 12 अंकों की आधार संख्या या 14 अंकों का VID लिखें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजा गया कोड एंटर करें। इसके बाद लॉग इन बटन दबाएं।
- फिर आपको डॉउनलोड मास्क्ड आधार कार्ड टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मास्क्ड आधार कार्ड या मास्क्ड आधार पीडीएफ का ऑप्शन चुनें।
- फिर मास्क्ड आधार को डॉउनलोड करने के लिए डॉउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- अंत में मास्क्ड आधार कार्ड को कंप्यूटर या फिर अपने फोन में सेव कर लें।
इस कार्ड का आप कही भी भेज सकते हैं जहां पर आपको नंबर शेयर करने की आवश्कता नहीं है। आप अपनी पहचान साबित करने के लिए मास्क्ड आधार का उपयोग कर सकते हैं। एयरपोर्ट, होटल, या अन्य कामों के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि, किसी सरकारी योजना का लाभ लेते समय जहां पूरे आधार नंबर की आवश्यकता होती है। वहां मास्क्ड आधार का आप उपयोग नहीं कर सकते हैं। मास्क्ड आधार का प्रयोग करने पर आपकी जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के पास जाने का खतरा नहीं होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications