भारत में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कोविड-19 से बचाव के लिए सेफ्टी एसेसरीज लॉन्च की हैं।
नई दिल्ली: भारत में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कोविड-19 से बचाव के लिए सेफ्टी एसेसरीज लॉन्च की हैं। लॉकडाउन के बीच मारुति सुजुकी ने हेल्थ व हाइजीन एक्सेसरीज रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने पीपीई और कार केयर रेंज के तहत 9 एक्सेसरीज उतारी हैं। कंपनी ने मास्क, दस्ताने, कार में लगाए जाने वाले पार्टिशन कवर समेत अन्य उत्पाद बनाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि कंपनी का दावा है कि एक्सेसरीज की यह नई रेंज लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव में मदद करेगी। ये एक तरह के प्रोटेक्टिव गियरर्स हैं जिनका प्रयोग ड्राइविंग के दौरान किया जाएगा। कंपनी ने इसे अपने ऑफिशियल बेवसाइट पर 'हेल्थ एंड हाइजिन' कैटेगरी में इन एक्सेसरीज को शामिल किया है।
सेफ्टी एक्सेसरीज प्रोडक्ट्स कीमत 10 रुपए शुरु
जानकारी दें कि इन सेफ्टी एक्सेसरीज प्रोडक्ट्स की शुरूआती कीमत 10 रुपए है। मारुति का कहना है कि कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच अपने ग्राहकों के लिए मास्क, दस्ताने, चेहरे को ढकने के उपकरण (फेस शील्ड) समेत अन्य उत्पाद बनाए हैं। इसकी कीमत 10 रुपए से लेकर 650 रुपए तक है। बता दें कि मारुति इस हेल्थ एंड हाइजीन कैटेगरी में इस समय 14 उत्पाद बना रही है। जिनमें थ्री प्लाई फेसमास्क, डिस्पोजेबल शू कवर्स, फेस वाइजर्स, डिस्पोजेबल आई गियर्स, कार पार्टीशन आदि शामिल हैं। इन्हें मारुति के शोरूम या ऑनलाइन खरीदा सकता है।
यहां जानें प्रोडक्ट और उनकी कीमत
- थ्री प्लाई फेसमास्क- 10 रुपए
- हैंड गलव्स- 20 रुपए
- डिस्पोजेबल शू कवर- 21 रुपए
- फेस वाइजर्स- 55 रुपए
- डिस्पोजेबल आई गियर- 100 रुपए
- कार पार्टीशंस- 549 से 649 रुपए
अगर कोई ग्राहक इसे खरीदना चाहता है तो वह निकटतम मारुति सुजुकी डीलरशिप पर जा सकता है या फिर https://www.marutisuzuki.com/more-from-us/maruti-suzuki-genuineaccessories पर विजिट कर सकता है। कंपनी ने कहा है कि वह अपनी हेल्थ एंड हाइजीन रेंज में और चीजें एड करेगी।
एक्सेसरीज में क्या-क्या शामिल
मारुति की हेल्थ एंड हाइजीन एक्सेसरीज रेंज में प्रोटेक्टिव गॉगल्स के साथ 3 प्लाई फेस मास्क, शू कवर, हैंड ग्लव्स, फेस शील्ड विजर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि फेस मास्क हेल्थ एंड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के लिए QCS और Sitra लैब्स से सर्टिफाइड हैं। कार केयर आइटम्स में इंटीरियर क्लीनर और केबिन प्रोटेक्टिव पार्टिशन शामिल है। इन्हें व्हीकल के सभी टचप्वॉइंट्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है और इनमें से ज्यादातर एक्सेसरीज इको फ्रेंडली, डिस्पोजेबल, ड्यूरेबल, ट्रांसपेरेंट, हल्की और इंस्टॉल करने में आसान हैं। कार केबिन प्रोटेक्टिव पार्टिशन कार के फ्रंट व रियर स्पेस को दो हिस्सों में बांट देता है। मारुति का यह प्रॉडक्ट प्रीमियम पॉलीविनायल क्लोराइड मैटेरियल से बना है।
इन कारों के लिए उपलब्ध होंगे कार पार्टीशंस
बता दें कि कंपनी के मुताबिक, कार पार्टीशंस वर्जिन ग्रेड वाले प्रीमियम पीवीसी से बने हैं। इसके साथ ही इन्हें गाड़ी में बेहद आसानी से लगाया जा सकता है, इसके केवल वेलक्रो की जरूरत होती है। एक बार इस्टॉल होने के बाद कार मालिक आगे और पीछे की सीटों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रख सकते हैं। वहीं ये पार्टीशंस मारुति की इन कारों के लिए उपलब्ध होंगे। मारुति सुजुकी वैगन आर (पुराना), मारुति सुजुकी अल्टो,मारुति सुजुकी सिलेरियो, मारुति सुजुकी रिट्ज,मारुति सुजुकी अर्टिगा, मारुति सुजुकी डिजायर, मारुति सुजुकी S-Cross, मारुति सुजुकी सियाज, मारुति सुजुकी एक्सएल 6।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications