नई दिल्ली, अप्रैल 3। बीते हफ्ते शेयर बाजार की तेजी का फायदा निवेशकों को जमकर हुआ है। ऐसे में निवेशकों को 1 हफ्ते में लाखों करोड़ रुपये की कमाई हो गई है। खास बात यह है कि यह कमाई देश की चुनिंदा 10 कंपनियों ने ही करा दी है। अगर आपके पास इन कंपनियों के शेयर होंगे, तो आपको भी तगड़ा फायदा हुआ होगा। आइये जानते हैं कि यह 10 कंपनियां कौन सी हैं। बीते हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 1,914.49 अंक (3.33 फीसदी) की तेजी के साथ बंद हुआ था।
पहले जानें क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
पहले जानिए टॉप 5 कंपनियों के बारे में
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते कुल मिलाकर 2,61,767.61 करोड़ रुपये बढ़़ी है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 41,469.24 करोड़ रुपये बढ़कर 8,35,324.84 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं रिलांयस की मार्केट कैप 39,073.7 करोड़ रुपये बढ़कर 17,95,709.10 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 29,687.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,808.97 करोड़ रुपये हो गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 27,103.16 करोड़ रुपये बढ़कर 4,16,625.19 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 26,851.9 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,363.28 करोड़ रुपये हो गई।
अब जानिए बाकी 5 कंपनियां
इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 26,672.18 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,810.74 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 25,975.05 करोड़ रुपये बढ़कर 5,11,777.01 करोड़ रुपये हो गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 18,088.37 करोड़ रुपये बढ़कर 13,89,678.12 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 15,930.43 करोड़ रुपये बढ़कर 4,53,548.76 करोड़ रुपये हो गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 10,916.49 करोड़ रुपये बढ़कर 8,00,268.93 करोड़ रुपये हो गई।
अब ये हैं देश की मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनियां
- रिलांयस 17,95,709.10 करोड़ रुपये
- टीसीएस 13,89,678.12 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,35,324.84 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 8,00,268.93 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,11,777.01 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 4,88,808.97 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,53,548.76 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,48,810.74 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,44,363.28 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,16,625.19 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications