नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हर साल किसानों को 6000 रुपये मोदी सरकार देती है। यह पैसा साल में 3 किस्तों में दिया जाता है। लेकिन सरकार ने एक शर्त लगा दी है। अगर किसानों ने 30 नवंबर 2019 तक यह शर्त पूरी नहीं की तो किसानों का पैसा मिलना बंद हो जाएगा। ऐसे में किसानों को बिना देर किया मोदी सरकार की यह शर्त पूरी करने पर ध्यान देना चाहिए। पीएम किसान योजना जब लागू हुई थी उस वक्त सरकार ने अनुमान जताया था कि देश में करीब 14 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिलेगा। इसमें से अभी तक 8 करोड़ किसानों को फायदा मिल चुका है। लेकिन इनमें से केवल 3.78 करोड़ किसानों को ही तीसरी किस्त मिली है। अगर किसानों ने सरकार की शर्त पूरी नहीं की तो उनको पीएम किसान योजना का पैसा मिलना बंद हो जाएगा।
क्या है शर्त
मोदी सरकार ने शर्त लगाई है कि पीएम-किसान सम्मान निधि स्कीम में आधार नंबर को लिंक करवाना जरूरी है। अगर किसी किसान ने 30 नवंबर तक अपनी पीएम किसान योजना को आधार से लिंक नहीं कराया तो सरकार पैसा देना रोक देगी। सरकार ने इसके लिए 30 नवंबर 2019 की तारीख तय की है। यानी सिर्फ बचे 4 दिन में यह काम कराना होगा। हालांकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम और मेघालय के किसानों को 31 मार्च 2020 तक का समय दिया गया है।
कितने किसानों को मिल चुका है पैसा
कृषि मंत्रालय के अनुसार देश में 14.5 करोड़ किसान परिवार हैं। मोदी सरकार ने सभी किसानों को यह पैसा देने की योजना है। इसके लिए करीब 87 हजार करोड़ रुपये का बजट का आवंटन किया गया है। अभी तक 8 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिल चुका है। हालांकि इसमें से सिर्फ 3.78 करोड़ लोगों को ही तीसरी किस्त का भुगतान किया गया है। कुल मिलाकर अभी करीब 6.5 करोड़ किसान इसका लाभ लेने वालों की लाइन में खड़े हैं। दस्तावेजों की गड़बड़ी और आधार कार्ड की कमी की वजह से काफी किसानों को पैसा नहीं मिल सका है। ऐसे में जिसे पैसा नहीं मिला है वे तय समय में अपना आधार लिंक कराएं, नहीं तो योजना के पैसा नहीं मिलेगा।
पीएम किसान योजना से जुड़ी शिकायतें कहां करें
सबसे पहले अपने रेवेन्यू अधिकारी (लेखपाल) और क्षेत्र के कृषि अधिकारी से शिकायत करें
यहां पर सुनवाई न होने पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय के किसान हेल्प डेस्क को ई-मेल करें। इसका पता है
[email protected]
हेल्प लाइन नंबर
किसान सेल के इस नंबर 011-23381092 पर फोन करके अपनी समस्या बता बिताएं।
दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401
ऐसे किसानों को नहीं मिलेगा पैसा
पीएम किसान स्कीम का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ शर्त पूरा करनी जरूरी हैं। अगर किसान यह शर्त पूरी नहीं करते हैं तो उनको पैसा नहीं मिलेगा। ये शर्तें हैं पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स का भुगतान न किया हो। केंद्र और राज्य सरकार के मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र या राज्य सरकार में अधिकारी एवं 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को लाभ नहीं मिलेगा। पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, आर्किटेक्ट, जो कहीं खेती भी करता हो उसे लाभ नहीं मिलेगा। एमपी, एमएलए, मंत्री और मेयर को भी लाभ नहीं दिया जाएगा, भले ही वे किसानी भी करते हों।
किसान ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर पीएम किसान स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया है और अब तक बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है, तो उसका स्टेटस जानना आसान हो गया है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के मुताबिक पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दर्ज करके इसके स्टेटस की जानकारी ले सकता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
