आधार कार्ड अब हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा बन गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, डीबीटी के लाभ चाहिए
नई दिल्ली: आधार कार्ड अब हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा बन गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, डीबीटी के लाभ चाहिए, बैंक खाता खुलवाना हो, पैन कार्ड बनवाना हो या प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की बात हो, हर जगह अब आधार एक उपयोगी दस्तावेज हो गया है। आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार, बच्चे का भी आधार कार्ड बनवाया जाता है।

वहीं आज के समय में अधिकतर स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के समय आधार मांगा जाता है। आमतौर पर नर्सरी क्लास के एडमिशन के लिए हर साल दिसंबर में फॉर्म जारी कर दिए जाते हैं। ऐसे में एडमिशन फॉर्म के समय आधार के लिए परेशान होने से अच्छा है कि इसकी तैयारी पहले से ही कर ली जाए। आधार कार्ड किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए बनाया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं कि समय रहते कैसे आप अपने बच्चों का आधार बनवा सकते हैं, ताकि एडमिशन के वक्त आपको कोई परेशानी नहीं हो।
जानिए आधार के लिए कैसे करें इनरोलमेंट
बच्चों के आधार बनवाने की प्रक्रिया लगभग व्यस्कों के लिए आधार बनवाने की प्रक्रिया की तरह ही है। पेरेंट्स को बच्चों के साथ अपने नजदीकी आधार केयर सेंटर जाना होगा और एक फॉर्म भरना होगा। वहीं 5 साल से कम उम्र के बच्चों की बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाएगा। उनकी यूआईडी को पेरेंट्स आधार डेटा के बेसिस पर ही प्रोसेस किया जाएगा। वहीं अगर बच्चे की उम्र 5 साल से अधिक की है तो उनका बायोमेट्रिक्स डेटा भी रजिस्टर किया जाएगा। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो इसके बाद आपको एक एनरोलमेंट स्लिप जेनरेट कर आपको दिया जाएगा। इस एनरोलमेंट स्लिप पर एनरोलमेंट आईडी, नंबर और तारीख दी जाएगी। इस एनरोलमेंट आईडी की मदद से आप आधार स्टेटस के बारे में पता कर सकते हैं। आधार एनरोलमेंट के 90 दिनों के अंदर आधार को आवेदनकर्ता के घर पर पोस्ट कर दिया जााता है।
बायोमेट्रिक को आधार में अपडेट करने का तरीका
जब बच्चे की उम्र 5 साल से 15 साल के बीच होगी, तब उनके आधार में बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए उनकी 10 उंगलियों की प्रिंट, आखों की पुतली की स्कैनिंग और फोटोग्राफ को अपडेट किया जाएगा। इस बारे में ओरिजिनल आधार लेटर में भी जानकारी दी जाती है। बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा को मुफ्त में अपडेट किया जाता है। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं खर्च करना होगा।
फ्री में होगा डिटेल अपडेट
यूआईडीएआई के अनुसार, बच्चे के आधार में बॉयोमीट्रिक डिटेल अपडेट कराना पूरी तरह फ्री है। बता दें कि बच्चों का आधार बनवाने के लिए आपको उनका जन्म प्रमाणपत्र देना होगा। इसकी जगह बच्चों के स्कूल से फोटो युक्त आईडी भी दी जा सकती है। यह तभी के लिए होगा, जब बच्चा पहले से ही किसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। इसके अलावा बच्चों के माता/पिता के आधार कार्ड की डिटेल्स की भी जरूरत होगी। माता/पिता का पता और आईडी प्रुफ भी चाहिए होगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications