नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने चाहने वालों को अचानक चौंका दिया है। देश और विदेश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को अभी आशा थी महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकाप्टर शॉट उनको और देखने को मिलेंगे। लेकिन 15 अगस्त को शाम सात बजकर 29 मिनट पर किए महेंद्र सिंह धोनी के एक ट्वीट ने सभी की आशाओं पर पानी फेर दिया। वैसे आपको जानकर आश्चर्य होगा कि महेंद्र सिंह धोनी जितने अच्छे क्रिकेट हैं, उतने ही अच्छे कारोबारी भी हैं। यही कारण है उनकी कमाई करोड़ों रुपये में नहीं बल्कि एक अरब रुपये से ज्यादा की है। आइये जानते हैं उनको यह कमाई कहां से होती है।
सबसे पहले जानें महेंद्र सिंह धोनी की कमाई
पूर्व क्रिकट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बिजनस में भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। महेंद्र सिंह धोनी कई कारोबार चलाते हैं और साथ ही कई वेंचर्स में उनकी हिस्सेदारी है। इसके अलावा वह अभी भी कई ब्रांड्स के ब्रांड अंबेसडर हैं। पिछले साल वह फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी पांचवें नंबर पर थे। 2018 में जहां उनकी कमाई 101.77 करोड़ रुपये थी, वह 2019 में बढ़कर 135.93 करोड़ रुपये हो गई थी।
जानिए कितनी है महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ
जीक्यू इंडिया के अनुसार धोनी की नेटवर्थ करीब 750 करोड़ रुपये से 800 करोड़ रुपये के है। महेंद्र सिंह धोनी साल 2014 और 2015 के वो इकलौते भारतीय एथलीट थे, जिन्हें फोर्ब्स के टॉप 100 एथलीट की लिस्ट में जगह मिली थी। इस दौरान उनकी रैंकिंग क्रमश: 22 और 23 रही थी। इस लिस्ट में उनकी सबसे सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 16वें पायदान की रही है।
दूसरे खेलों में भी कमाई करते हैं महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी खुद क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन वह अन्य खेलों में निवेश कर भी कमाई करते हैं। कभी फुटबाल में गोलकीपर बनने का सपना देखने वाले महेंद्र सिंह धोनी इंडियन सुपरलीग टीम के मालिक भी हैं। साथ ही वह एक हॉकी टीम के भी मालिक हैं। यह टीम रांची की हॉकी क्लब रांची रेज के नाम से जानी जाती है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी कारों और बाइक के भी शौकीन हैं। उनके पास शानदार बाइक्स और कारों का एक शानदार बेड़ा है, लेकिन इसके अलावा धोनी सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में 'माही रेसिंग टीम इंडिया' के मालिक भी हैं। वो इस टीम को एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन के साथ पार्टनरशिप में मालिक हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के पास सेवेन की ओनरशिप
एमएस धोनी से साल 2016 में अपैरल ब्रैंड 'सेवेन' के ब्रैंड अंबेसडर बनने का मौका मिला। बाद में उन्होंने इस ब्रैंड के फुटवियर कलेक्शन की ओनरशिप भी ले ली। रांची में जब इसका पहला स्टोर खुला था तो धोनी में इंस्टाग्राम पर खुद इसकी तस्वीर डाली थी।
जिम कारोबार भी महेंद्र सिंह धोनी के पास
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया से सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। विकेट के पीछे गजब की फुर्ती और रन चुराने में उनका अभी तक कोई सानी नहीं है। धोनी स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक जिम के मालिक भी हैं। इस कंपनी के पास देशभर में 200 से ज्यादा जिम अभी हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की एंडॉर्समेंट्स से कमाई
सफलतम क्रिकेट कप्तान धोनी की ब्रांड एंडॉर्समेंट्स में भी भारी मांग रही है। इसी से उनको भारी कमाई होती रही है। अपने करियर के शुरुआत से ही धोनी के पास कई एंडॉर्समेंट् हैं। फिलहाल, उनके पास पेप्सी, स्टार, गोडैडी, बोस, स्निकर्सस, वीडियोकॉन, बूस्ट, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, नेटमेड्स जैसी ब्रांड्स के साथ अनुबंध है।
होटल इंडस्ट्री में महेंद्र सिंह धोनी का दखल
महेंद्र सिंह धोनी को होटल कारोबार के जरिए भी कमाई होती है। झारखंड में उनका एक पांच सितारा होटल है, जिसका नाम 'होटल माही रेजिडेंसी' है। यह धोनी का एकमात्र होटल है और इसकी कोई और ब्रांच नहीं है। धोनी की यह होटल रांची के धुर्वा इलाके में है। वैसे बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का घर भी रांची में ही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications