mAadhaar E KYC Feature: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड इस्तेमाल करके ई केवाईसी की प्रक्रिया को आसन बनाने के लिए यूआईडीआई ने पेपरलेस ऑफलाइन ई केवाईसी की प्रक्रिया की शुरुआत की है। जी हां, अब एमआधार एप्लीकेशन में ऑफलाइन ई केवाईसी का फीचर आ चुका है। आपको बताते चलें कि एमआधार एप्लीकेशन में आपको आधार कार्ड से जुड़े कई फीचर्स मिल जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने पास का एनरोलमेंट सेंटर देख सकते हैं, आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, अपने आधार कार्ड को ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन और मोबाइल और ईमेल के जरिए वेरिफिकेशन की सुविधा भी इसमें शामिल है। यह एप्लीकेशन आधार से जुड़े कई काम को आसान बना देता है।
अगर आप एमआधार एप्लीकेशन के परपेपरलेस ई केवाईसी फीचर के बारे में नहीं जानते हैं, तो हम आपको बताते चलें कि इसका इस्तेमाल करके किसी भी संस्था या वित्तीय संस्थान द्वारा अपने ग्राहकों की पहचान को प्रमाणित और सत्यापित करने में सहायता मिलती है। इस प्रक्रिया के जरिए ग्राहक से कई तरह के डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं, ताकि ऑन बोर्ड करने से पहले उनकी पहचान की जा सके।

आपको बताते चलें कि इस नए पेपरलेस ऑफलाइन ई केवाईसी फीचर के जरिए यूजर इन दस्तावेजों को खुद ही बना सकता है और उन्हें ऑफलाइन सत्यापन के लिए भी इस्तेमाल कर सकता है। जैसा की यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा बताया गया है, यह एक सुरक्षित और किसी को शेयर किया जा सकने वाला दस्तावेज है, जिसे किसी भी आधार कार्ड धारक द्वारा आईडेंटिफिकेशन के ऑफलाइन सत्यापन के लिए किया जा सकता है।
आइए आपको बताते हैं कि यह एप्लीकेशन कैसे काम करता है
इसके लिए आपके पास मोबाइल में एम आधार एप्लीकेशन होना चाहिए।
उसके बाद आपको उस एप्लीकेशन में आधार कार्ड में रजिस्टर्ड फोन नंबर से लॉग इन करना है। लॉग इन करने के बाद मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाता है। यह वन टाइम पासवर्ड डालकर आप सुरक्षित तरीके से लॉगिन कर सकते हैं।
लॉग इन करने के बाद आपको एप्लीकेशन में नीचे एक सर्विसेज का टैब दिखेगी। यह बार के एकदम निचले हिस्से में होगा। इसमें आपको पेपरलेस ऑफलाइन ई केवाईसी का विकल्प भी मिलेगा। यह आधार सर्विसेज के अंदर आखिरी ऑप्शन है।
इस पर आपको क्लिक करके अपना आधार नंबर डालना है। उसके बाद सिक्योरिटी कोड और कैप्चा भी डालना होगा और फिर ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड के लिए रिक्वेस्ट करनी पड़ेगी। रिक्वेस्ट ओटीपी की बटन दबाने के बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा। ओटीपी में आए हुए नंबर को ओटीपी की जगह पर डालकर वेरीफाई बटन पर क्लिक करना है।
एक बार वेरिफिकेशन हो गया उसके बाद आपको शेयर ई केवाईसी बटन पर क्लिक करना है, और इसमें आपको यह विकल्प मिलेगा कि आप किस एप्लीकेशन के जरिए अपना दस्तावेज भेजना चाहते हैं। इसके बाद आप उस एप्लीकेशन पर क्लिक करके अपना दस्तावेज भेज सकते हैं।
सभी जनरेट हुए डॉक्यूमेंट को जिप फाइल में कन्वर्ट करके कई सारे ऑर्गेनाइजेशन या फिर सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर किया जा सकता है। ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए इस डॉक्यूमेंट के साथ आपको शेयर कोड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी देना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
