नयी दिल्ली। पिछले काफी समय से लोगों को खाते में एलपीडी सब्सिडी नहीं आ रही है। इसका एक कारण सिलेंडर की कीमतों में कमी आना। मगर पिछले कुछ महीनों में एक बार फिर से गैस सिलेंडर के दाम तेजी से बढ़े हैं। नवंबर 2020 में 594 रु वाल घरेलू गैस सिलेंडर का रेट अब 819 रु हो गया है। इसलिए जिन लोगों को सब्सिडी मिलती रही है, उन्हें ये पैसा मिल सकता है। मगर एक दूसरा कारण भी है, जिसके कारण आपको सब्सिडी शायद न मिल पा रही हो। वो है आधार लिंक न होना। अगर आपका आधार खाता बैंक खाते से (जिसमें सब्सिडी आएगी) लिंक नहीं है तो आपको ये काम तुरंत करना चाहिए।
किन लोगों को नहीं मिलती सब्सिडी
हालांकि ऐसा भी नहीं है कि सभी को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है। बल्कि अगर किसी सालाना इनकम 10 लाख रु (या अधिक) हो तो वे व्यक्ति गैस सिलेंडर पर सब्सिडी हासिल करने का पात्र नहीं होता। एक और अहम बात कि आपकी सालाना इनकम पत्नी/पति के साथ मिला कर आंकी जाएगी। यदि दोनों की मिला कर सालाना आय भी इस लिमिट को पार करती है तो आपको सब्सिडी नहीं दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सब्सिडी
जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी राशि में बढ़ोतरी की गयी है। अब सब्सिडी राशि 153.86 रु से बढ़ कर 291.48 रु हो गयी है। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि भी 174.86 रु से बढ़ कर 312.48 रु हो गयी है। यदि आपको सब्सिडी मिले तो गैस सिलेंडर पर करीब 300 रु की बचत पक्की है।
एलपीजी कनेक्शन का आधार से लिंक होना जरूरी
एक और अहम बात हम आपको यहां बताते चलें कि यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है, मगर एलपीजी कनेक्शन आधार से लिंक नहीं है तो भी आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिलेगा। सब्सिडी प्राप्त करने के लिए एलपीजी कनेक्शन को भी आधार से लिंक कराना जरूरी होता है।
इंडेन ग्राहकों के लिए काम की डिटेल
यदि आप एक इंडेन ग्राहक हैं तो पहले ये सुनिश्चित करें तो आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास रजिस्टर्ड है। अपने मोबाइल से मैसेज भेज कर आप अपना नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं। इसके लिए मैसेज में लिखें IOC फिर स्पेस देकर गैस एजेंसी के फोन नंबर का एसटीडी कोड और ये मैसेज कस्टमर केयर नंबर पर भेजें। ऑफिशियल वेबसाइट (https://cx.indianoil.in) से आपको गैस एजेंसी का नंबर मिल जाएगा। अगर मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर है तो घर बैठे आधार भी रजिस्टर कराया जा सकता है।
कैसे कराएं आधार लिंक
एलपीजी कनेक्शन को आधार से लिंक कराने के लिए मैसेज में यूआईडी लिखें फिर स्पेस देकर आधार नंबर लिखें और गैस एजेंसी के नंबर पर सेंड कर दें। आधार एलपीजी कनेक्शन से लिंक होने पर आपको एक मैसेज मिलेगा, जिसमें इसकी पुष्टि हो जाएगी। सरकार की पहल योजना यह सुनिश्चित करती है कि एपलीजी सिलेंडर सब्सिडी सीधे ग्राहकों के आधार से जुड़े बैंक खातों में आए। इस बीच सरकार ने पर्यावरण के अनुकूल ईंधन को बढ़ावा देने के लिए उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications