नई दिल्ली, अगस्त 17। पहले के मुकाबले अब गैस सिलेंडर की सर्विस में काफी सुधार हुआ है। आप आराम से एक कॉल से सिलेंडर बुक कर सकते हैं और सिलेंडर अगले दिन आपके घर आ जाएगा। पहले सिलेंडर की डिलिवरी में 4-5 दिन या इससे भी ज्यादा समय लग जाता था। पर अब आप बुकिंग वाले दिन भी सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए चार्ज लगता है। दूसरी बात एक समस्या अभी भी बरकरार है और वो है डिलिवरी करे वाले का बेवक्त आना। यानी आप किसी काम में बिजी हों या घर पर न हों और सिलेंडर डिलिवरी वाला आ जाए। पर अब इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। जी हां अब आप अपने पसंदीदा समय पर सिलेंडर की डिलिवरी ले सकते हैं।
क्या है नयी सर्विस
इंडेन ने अपने ग्राहकों के लिए एक नयी सर्विस शुरू की है। इसके तहत आप पसंदीदा समय पर गैस सिलेंडर की डिलिवरी करा सकते हैं। इस सर्विस का नाम है प्रीफेयर्ड टाइम डिलिवरी सिस्टम। इस नयी सुविधा के तहत आप अपना पसंदीदा समय चुन सकते हैं। यानी जब आप एक दम फ्री होंगे और घर पर मौजूद रहेंगे तभी आपके घर पर गैस सिलेंडर पहुंचाया जाएगा।
दिन और समय दोनों चुनें
इंडेन की नयी सुविधा के तहत आप सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि टाइम स्लॉट भी चुन सकते हैं। मगर इसके लिए आपको एक अतिरिक्त चार्ज देना होगा, जो कि बहुत ज्यादा नहीं है। बता दें कि पसंदीदा समय पर सिलेंडर मंगाने के लिए आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे। इनमें से आप पसंदीदा टाइम स्लॉट चुन सकते हैं। फिर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इसके बाद आपके चुने समय पर सिलेंडर घर आ जाएगा।
कौन-कौन से हैं स्लॉट
पहला है सोमवार-रविवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक, दूसरा है सोमवार-रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और तीसरा है सोमवार-रविवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। एक और स्लॉट है सोमवार-शुक्रवार शाम 6 बजे से 8 बजे तक। अगर आप सिर्फ टाइम चुनते हैं और दिन नहीं तो उसी टाइम पर आपको सोमवार से शुक्रवार के बीच किसी दिन सिलेंडर मिलेगा। यदि शनिवार-रविवार (वीकेंड) पर डिलिवरी ली जाए तो सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक का कोई भी स्लॉट चुना जा सकता है।
कितना लगेगा चार्ज
सोमवार से शुक्रवार तक में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक का कोई समय चुनने पर 25 रु और सुबह 8 बजे से पहले डिलिवरी लेने पर 50 रुका चार्ज लगेगा। अगर आप सोमवार से शुक्रवार तक में शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक का स्लॉट चुनें तो भी 50 रु देने होंगे। शनिवार और रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 तक डिलिवरी पर 25 रुपये लगेंगे।
गैस सिलेंडर के दाम
अगस्त में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। दिल्ली घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपये, मुंबई में 834.50 रुपये, कोलकाता में 861.00 रुपये और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 850.50 रुपये है। नवंबर 2020 से जुलाई तक सिलेंडर की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications