अगर आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते है तो ये आपके लिए काफी जरुरी खबर है। 1 फरवरी को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्ज्वला योजना के तहत 1 करोड़ और गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया।
नई दिल्ली: अगर आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते है तो ये आपके लिए काफी जरुरी खबर है। 1 फरवरी को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्ज्वला योजना के तहत 1 करोड़ और गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया। ये गैस कनेक्शन उज्जवला स्कीम के तहत दिए जाएंगे। सरकार ने इस स्कीम का विस्तार करने की बात कही है।

मुफ्त में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन और 1600 रुपए
आपको बता दें इस स्कीम के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस का कनेक्शन दिया जाता है। पीएम उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को सरकार वित्तीय सहायता पहुंचाती है। इसमें सरकार की ओर से 1600 रुपए दिए जाते हैं। ये पैसे एलपीजी गैस कनेक्शन खरीदने के लिए दिए जाते हैं। इसके साथ ही चूल्हा खरीदने और पहली बार एलपीजी सिलेंडर भराने में आने वाले खर्च को चुकाने के लिए किस्त (ईएमआई) की सुविधा भी दी जा सकती है।
जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई
- उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए बीपीएल परिवार से कोई भी महिला अप्लाई कर सकती है।
- इसके लिए केवाईसी फार्म भर कर एलपीजी सेंटर में जमा करना होगा।
- अप्लाई करते समय आपको यह बताना होगा कि आप 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर का या फिर 5 किलोग्राम वाला।
- उज्ज्वला योजना का फॉर्म आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे एलपीजी सेंटर से भी ले सकते हैं।
इन डॉक्युमेंट की जरुरत
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए पंचायत अधिकारी या नगर निगम पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड की कॉपी, राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र, एलआईसी पालिसी, बैंक स्टेटमेंट, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट आउट जैसे डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी है।
इन्हें मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना के लिए सिर्फ परिवार की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक परिवार गरीबी रेखा के नीचे आता हो। आवेदक का किसी भी बैंक में खाता अवश्य होना चाहिए। आवेदक के नाम पर पहले से कोई एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए। अगर आप इस समय उज्ज्वला योजना के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते है तो उसके लिए आप पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वेबसाइट http://www.petroleum.nic.in/sites/default/files/उज्ज्वला योजना .pdf पर भी जा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
