घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए हो चुकी है। दिपावली के बाद से इसकी कीमत 225 रुपए का इजाफा हो चुका है। लेकिन हम आपको मात्र 19 रु में गैस सिलेंडर लेने का मौका देंगे।
नई दिल्ली, अप्रैल 24। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए हो चुकी है। दिपावली के बाद से इसकी कीमत 225 रुपए का इजाफा हो चुका है। लेकिन हम आपको मात्र 19 रु में गैस सिलेंडर लेने का मौका देंगे। पेटीएम आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है। अगर आप पेटीएम के माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो आपको 800 रुपए का कैशबैक मिल सकता है। LPG Cylinder : लोगों को मिलेगा अब रंगीन और स्टाइलिश गैस सिलेंडर, सेफ्टी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

ऑनलाइन बुकिंग करें मिलेगा सस्ता सिलेंडर
हर महीने एलपीजी गैस की बुकिंग करनी होती है। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गया है। इतना ही नहीं गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं। ग्राहकों को आसानी से सिलेंडर उपलब्ध हो इसके लिए स्वयं कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग तो शुरू की ही है साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इसकी सुविधा दी हुई है। लेकिन अगर आप हमारे बताए गए तरीके का इस्तेमाल करेंगे तो आपको घर बैठे सस्ता सिलेंडर मिलेगा।
800 रुपये का कैशबैक
फिलहाल घरेलू रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 2021 में अब तक 225 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ चुकी है। दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के दाम 819 रुपये पहुंच गए हैं। लेकिन पेटीएम के तहत आप 819 रुपये सिलेंडर को मात्र 19 रुपये में ले सकते हैं। मतलब आपको सीधा 800 रुपये का कैशबैक मिलेगा। देश के अधिकांश भागों में जहां एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के बाद 819 रुपये है, ऐसे में पेटीएम के खास कैशबैक का फायदा उठाकर आप इसे मात्र 19 रुपये में खरीद सकते हैं।
ऐसे करें पेटीएम से बुकिंग
- अगर आपके फोन में पेटीएम एप नहीं है तो पहले डाउनलोड करें।
- उसके बाद पेटीएम में जाकर Show more पर क्लिक करना होगा।
- अब 'recharge and pay bills' पर जाएं।
- अब 'book a cylinder' (बुक ए सिलेंडर) ऑप्शन खोलें।
- भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन में से अपना गैस प्रोवाइडर चुनें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपने एलपीजी आईडी दर्ज करें।
- इसके बाद आपको पेमेंट ऑप्शन दिखेगा।
- अब पेमेंट करने से पहले ऑफर पर 'FIRSTLPG' प्रोमो कोड डालें।
जान लें नियम एवं शर्तें
बुकिंग करने से पहले नियम एवं शर्तें जानना जरुरी है। 800 रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम ऐप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं। बता दें कि कैशबैक का यह ऑफर 31 अप्रैल 2021 को समाप्त हो रहा है। बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक का स्क्रैच कार्ड मिल जाएगा। इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल करना होगा।
इंडेन, एचपी और भारत गैस के ग्राहक ऐसे करें बुकिंग
इंडेन कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
इंडेन के ग्राहक 7718955555 पर कॉल करके एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आप व्हाट्सएप पर REFILL लिखकर 7588888824 पर भेजकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ग्राहकों को केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही संदेश भेजना होगा।
भारत गैस कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
भारत गैस ग्राहकों को गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 1800224344 से BOOK या 1 टाइप कर भेजना होगा। इसके बाद, आपका बुकिंग रिक्वेस्ट गैस एजेंसी द्वारा स्वीकार किया जाएगा और आपको अपने व्हाट्सएप नंबर पर accepted का अलर्ट मिलेगा और आपका काम हो जाएगा।
एचपी कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
ग्राहक 9222201122 पर व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजकर एचपी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ग्राहक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजें। इस नंबर पर आपको कई अन्य सेवाओं की जानकारी भी मिलती रहेगी। एचपी कस्टमर्स अपने एलपीजी कोटा, एलपीजी आईडी, एलपीजी सब्सिडी आदि के बारे में भी यहां मैसेज भेज कर पता लगा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications