यदि आप एलपीजी पर सब्सिडी ले रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरुर पढ़ें। सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है।
नई दिल्ली: यदि आप एलपीजी पर सब्सिडी ले रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरुर पढ़ें। सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है। इससे ज्यादा सिलिंडर खरीदने के लिए ग्राहक को बाजार मूल्य देना होता है। वहीं अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनके खाते में सब्सिडी के कितने पैसे जमा हुए हैं। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे ही कैसे पता कर सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी की रकम जमा हुई है या नहीं।

ऐसे जाने सब्सिडी की राशि पता करने का तरीका
- सबसे पहले Mylpg.in पर जाएं। आपको तीनों पेट्रोलियम कंपनियों (एचपी, भारत और इंडेन) के टैब दिखेंगे। अपनी सिलिंडर की कंपनी पर क्लिक करें।
- टैब चुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। मेन्यू जाएं और 17 अंकों की अपनी एलपीजी आईडी दर्ज करें। अगर एलपीजी आईडी नहीं पता है, तो क्लिक हअर टू नो योर एलपीजी आईडी पर जाकर इसे पता कर सकते हैं।
- अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, एलपीजी उपभोक्ता आईडी, राज्य का नाम और वितरक की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरने के बाद प्रोसेस के बटन पर क्लिक करें।
- प्रोसेस करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको एलपीजी आईडी दिखाई देगी।
- आपके खाते का विवरण एक पॉप-अप पर दिखेगा। यहां आपके बैंक खाते और आधार कार्ड के एलपीजी खाते से लिंक होने की जानकारी के साथ ही आपको यह भी पता लगेगा कि आपने सब्सिडी का विकल्प छोड़ दिया है या नहीं।
- पेज के बाईं तरह 'सिलिंडर बुकिंग हिस्ट्री या सब्सिडी ट्रांसफर देखें' पर क्लिक करें। इसे क्लिक करके आपको सब्सिडी की राशि भी दिख जाएगी।
गैस बुकिंग पर ऐसे पाएं एक्स्ट्रा कैशबैक
- गैस बुकिंग पर एक्स्ट्रा कैशबैक का फायदा उठाना चाहते है तो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग करनी होगी।
- इसके लिए सबसे पहले आपको अमेजन का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। यदि आपके पास पहले से ऐप डाउनलोड हैं तो सबसे पहले आप अमेजॉन पे ऑप्शन में जाएं और बिल पेमेंट ऑप्शन में क्लिक करें।
- अब गैस सिलेंडर के ऑप्शन को चुने, सबसे पहले आपको ऑपरेटर का नाम चुनना होगा अर्थात आपका सिलेंडर किस कंपनी का है।
- यदि आप एचपी, इंडियन गैस या भारत पैट्रोलियम गैस के ब्रैंड का सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं, तब ही आपको कैशबैक का ऑप्शन मिलेगा।
- अब अपना एलपीजी आईडी या अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें। ऐसा करते ही आपकी बुकिंग डीटेल्स आ जाएगा। और 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक सरकार के मिलने वाले सब्सिडी के अलावा होगा।
एक दिसंबर तक का ऑफर
आपको जानकारी दें कि यह ऑफर केवल 1 दिसंबर तक ही है। अर्थात आपको इस स्कीम का लाभ उससे पहले उठा लेना होगा। आपको बता दें कि किसी भी माध्यम से पेमेंट करने से आपको कंफर्मेशन मिल जायेगा या डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा ग्राहक को बुकिंग आईडी भेजी जायेगी। फिर कैशबैक मिलेगा। हालांकि, सिलेंडर की डिलीवरी होने में 3 दिन का समय लगता है। ऐसे में आपको अपना स्टॉक समाप्त होने से 3-4 दिन पहले ही बुकिंग करनी होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
