नई दिल्ली, जुलाई 25। आजकल हर आदमी के पास पेमेंट करने और नकदी निकालने के लिए डेबिट कार्ड या क्रेडिट हैं। जरूरत के हिसाब से कुछ लोगों के पास एक से अधिक क्रेडिट या डेबिट कार्ड है। कई बार जल्दबाजी में कार्ड कहीं छूट जाता है या गुम हो जाता है। ऐसी स्थिति में यह आपके परेशानी का कारण बन सकता है। लेकिन यदि आप सतर्कता दिखाते है और कार्ड खो जाने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हैं तो आप बड़ी मुसीबत से बच सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते है कि अगर डेबिट या क्रेडिट कार्ड खो जाता है तो उसे ब्लॉक करवाने के लिए तत्काल क्या कार्यवाही करनी चाहिए।
कार्ड ब्लॉक कराने का प्रोसेस
डेबिट या क्रेडिट गुम हो जाने के बाद सबसे पहले आपको अपने बैंक के कस्टमर केयर हेल्पलाइन पर कॉल करना होगा। सभी भारतीय बैंक कार्ड ब्लॉक करने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर की सुविधा देते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर बैंक की बेवसाइयट या फिर बैंक पासबुक से ले सकते हैं। वेबसाइट से नंबर लेते समय ध्यान रहे कि बैंक के ऑफिसियल साइट से ही नंबर प्राप्त करें नहीं तो धोखेबाजी के शिकार हो सकते है। कार्ड ब्लॉक करने का एक विकल्प और भी है कि यदि आप नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं, तो आप अपने कार्ड को ऑनलाइन ब्लॉक करने का आवेदन भी कर सकते हैं।
एफआईआर जरूर करें
डेबिट या क्रेडिट कार्ड खो जाने पर अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज करवाना बेहद जरूरी है। जहा कार्ड खोया है उसके आस-पास के किसी पुलिस स्टेशन में कार्ड खोने की रिपोर्ट करना बेहतर विकल्प है। एफआईआर दर्ज करने से आपके खोए हुए कार्ड को खोजने में बेशक मदद न मिले, मगर एहतियाती तौर पर चोरी या खो जाने के प्रमाण के रूप में ऐसा करना महत्वपूर्ण है। ऐसे मामलों में अवैध लेन-देन की संभावना रहती है और आप अपना पैसा भी खो सकते हैं।
बैंक स्टेटमेंट जरूर चेक करें
आपके एटीएम से कोई लेनदेन न हुई हो इसकी पुष्टी करने के लिए बैंक स्टेटमेंट जरूर चेक करें। आप एसएमएस बैंकिेंग के माध्यम से भी बैलेंच चेक कर सकते हैं। नए कार्ड के लिए अप्लाई जरूर करें। इसके अलावा एक बात का ध्यान जरूर रखे कि यदि आपने मासिक बिल या ऐप-आधारित भुगतानों के लिए कार्ड से ऑटो-भुगतान करने के लिए अपने कार्ड को लिंक किया था, तो नया कार्ड मिलने के बाद सारी जानकारी और विवरणों को बदल दें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
