नई दिल्ली। रिलायंस जियो के पास ग्राहकों के लिए ढेर सारे मोबाइल रिचार्ज प्लान हैं। इसके चलते ग्राहक समझ नहीं पाते हैं कि उनको कौन सा रिचार्ज प्लान लेना चाहिए। इसके चलते कई बार लोग ऐसा प्लान ले लेते हैं जो उनकी जरूरत को पूरा नहीं करता है, और नुकसान उठाना पड़ता है। रिलायंस जियो अपने प्लान में डेटा बेनिफिट्स और फ्री कॉलिंग जैसे ऑफर देती है। वहीं जियो के सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को जियो ऐप फ्री में चलाने का मिलता है। ऐसे में आइये जानते हैं सबसे सस्ता और और सबसे महंगे प्लान के अलावा और कौन कौन से मोबाइल रिचार्ज प्लान रिलायंस जिया के पास हैं।
98 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के सबसे सस्ते 98 रुपये वाले प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। इस दौरान 2 जीबी डेटा यूजर्स को मिलता है। जियो से जियो नेटवर्क पर यूजर्स को फ्री कॉलिंग मिलती है। जबकि बाकी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 6 पैसा प्रति मिनट का चार्ज यूजर्स को देना पड़ेगा। इस प्लान के साथ 300 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं।
129 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 129 रुपये वाले प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में जियो से जियो पर फ्री कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा बाकी नेटवर्क पर फोन करने के लिए 1000 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। इसके अलावा फ्री 300 एसएमएस भी मिलते हैं।
149 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास रोज 1 जीबी डेटा वाले इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इस प्लान में 24 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और नॉन-डियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट मिलते हैं। प्लान में रोज फ्री 100 एसएमएस मिलते हैं।
199 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में रोज 1.5जीबी डेटा यूजर्स को मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है और इस तरह कुल 42जीबी डेटा मिलेगा। इस प्रीपेड मोबाहल रिचार्ज प्लान में भी जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं।
249 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
इस प्लान में रोज 2 जीबी डेटा के साथ वैलिडिटी 28 दिन की मिलती है। इस दौरान यूजर्स 56 जीबी डेटा का लाभ ले सकता है। इस प्रीपेड मोबाहल रिचार्ज प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, वहीं अन्य नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं। साथ ही रोज फ्री 100 एसएमएस मिलते हैं।
329 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसमें कुल 6 जीबी डेटा दिया जाता है। साथ ही 1000 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट दिए जाते हैं।
349 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
जियो के इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। इसमें भी जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। बाकी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन जियो मिनट्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं।
399 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ 100 एसएमएस फ्री भी मिलते हैं। जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड होती है, जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं।
444 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज 444 रुपये में वैलिडिटी 56 दिन है और रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा नॉन-जियो नेटवर्क पर 1000 मिनट मिलते हैं। पैक में 100 एसएमएस हर दिन फ्री मिलते है।
555 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
जियो के 555 रुपये वाले प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। हर दिन 1.5 जीबी डेटा के अलावा 100 एसएमएस रोज फ्री मिलते हैं। प्लान में जियो से जियो पर कॉलिंग फ्री रहती है, जबकि अन्य नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं।
599 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। रोज 2 जीबी डेटा वाले इस प्लान में ग्राहकों को कुल 168 जीबी डेटा मिल जाता है। जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा और किसी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं। इसके अलावा 100 एसएमएस रोज फ्री मिलते हैं।
1299 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
जियो के इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान 1299 रुपये में 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है, जबकि अन्य नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं। इसके अलावा 3600 फ्री एसएमएस मिल जाते हैं।
2121 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
इस लॉन्ग टर्म प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। हर दिन 1.5जीबी डेटा वाले प्लान में यूजर्स को कुल 504जीबी डेटा मिल जाता है। जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड मिलती है। वहीं अन्य नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट दिए जाते हैं। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं।
4999 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 4,999 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वापसी हो गई है। यह कंपनी की लंबी वैधता वाले रीचार्ज प्लान में से एक है। इस प्लान 350 जीबी डेटा के साथ आता है और इसकी वैधता 360 दिनों की है। इसके अलावा जियो यूज़र्स को इस प्लान में जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजने की सुविधा मिलेगी। इस जियो प्लान में कुल 12,000 मिनट जियो से गैर-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलेंगे।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications