नई दिल्ली। हर साल 31 मार्च को वित्तीय वर्ष खत्म हो जाता है। ऐसे में कई ऐसे जरूरी काम होते हैं, जिनको 31 मार्च के पहले ही कर लेना उचित होता है। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि तो हर साल 31 जुलाई होती है, लेकिन अगर आप ने 31 मार्च के पहले निवेश नहीं किया है, तो आप आयकर छूट के अधिकारी नहीं होते हैं। ऐसे ही कई और जरूरी काम हैं, जिनको आप को 31 मार्च से पहले निपटा लेना चाहिए। आइये जानते हैं यह कौन कौन से जरूरी काम हैं।

आयकर की छूट पाने के लिए निवेश
आप अगर आयकर की छूट पाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 31 मार्च 2021 तक निवेश करना होगा। आयकर एक्ट के कई सेक्सन जैसे 80सी और 80डी के तहत किए गए निवेश पर आयकर छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
31 मार्च से पहले आधार-पैन लिंक करा लें
पैनकार्ड और आधार को लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 है। ऐसे में यह काम तय समय के पहले जरूर करा लें। वैसे आयकर विभाग कई बार इसकी तारीख बढ़ा चुका है, ऐसे में इस बार तारीख बढ़ने की उम्मीद कम ही है। इसलिए देर न करें और आधार और पैन को जरूर लिंक करा लें। अगर आपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो उसे अवैध घोषित किया जा सकता है।

बैंकों के सस्ते होम लोन का उठाएं फायदा
एसबीआई, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक ने विशेष योजनाओं के तहत होम लोन की ब्याज दरें कम कर रखी हैं। लेकिन इसका फायदा 31 मार्च तक की उठाया जा सकता है। अगर आप सस्ता होम लोन चाहते हैं तो आप 31 मार्च 2021 तक इन बैंकों में आवेदन कर सकते हैं। जहां एसबीआई और एचडीएफसी के अलावा आईसीआईसीआई बैंक 6.70 प्रतिशत ब्याज पर होम लोन दे रहा है, वहीं कोटक महिंद्रा बैंक 6.65 प्रतिशत पर ब्याज पर होम लोन दे रहा है।

ज्यादा ब्याज की एफडी कराने का भी मौका
अगर आप लोन हीं लेना चाहते हैं और वरिष्ठ नागरिक हैं तोा एसबीआई, एचडीएफसी सहित बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक विशेष एफडी स्कीम चला रहे हैं। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज पा सकते हैं।
पीएनबी में विलय वाले बैंक के ग्राहक ध्यान दें
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बतया है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और आईएफएससी ओर माइकर कोड 31 मार्च 2021 के बाद काम नहीं करेंगे। ऐसे में अभी समय है आप पीएनबी की शाखा से संपर्क कर नई चुकबुक एलाट करा लें। ऐसा करने से आपके 31 मार्च के बाद कोई भी काम नहीं रुकेगा। अगर बैंक की शाखा में जाने में दिक्कत हो तो टोल फ्री नंबर 18001802222/18001032222 से आप संपर्क कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना के लिए 31 मार्च से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन
अगर आप अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, तो 31 मार्च 2021 के पहले करा लें। अभी तक इस स्कीम के तहत किसानों को 7 किस्त में 14000 रुपये मिल चुका है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए 31 मार्च के पहले रजिस्ट्रेशन करा लेंगे तो होली बाद अपको2000 रुपये मिल जाएगा। वहीं अप्रैल या मई में दूसरी किस्त के भी हकदार हो जाएंगे।

More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
